
Rajasthan Assembly Elections 2023 : विधानसभा चुनाव में पाली की छह विधानसभाओं में दोनों प्रमुख दलों के 12 प्रत्याशी मैदान में है। दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को कई तरह के वादे किए हैं तो विकास कार्य करवाने का भी दावा कर रहे हैं। कई प्रत्याशी आधारभूत सुविधाओं सहित क्षेत्र में युवाओं को रोजगार देन का भी दावा कर रहे हैं। हालांकि, प्रत्याशियों ने महिला मतदाताओं को रिझाने के लिए कोई विशेष दावा नहीं किया।
पाली विधानसभा
कांग्रेस प्रत्याशी : भीमराज भाटी
- फैक्टि्रयां को 24 घंटे चलाना
- शहर-गांव की खस्ताहाल सड़कों को सुधारना
- पेयजल की समस्या का समाधान
- प्रदूषण की समस्या का समाधान
- युवाओं को रोजगार दिलवाने का प्रयास
भाजपा प्रत्याशी : ज्ञानचंद पारख
- पहले से मंजूर योजनाओं को धरातल पर लाना।
- प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए दो जेडएलडी प्लांट लाएंगे।
- पाली में विश्वविद्याल लाने का प्रयास रहेगा।
- जोधपुर-रोहट पाइप व जल जीवन मिशन का कार्य
- पाली शहर की सीवरेज व सड़कों को ठीक करवाया जाएगा।
सुमेरपुर विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी : जोराराम कुमावत
- उपखंड मुख्यालय पर ट्रोमा सेंटर की स्थापना करवाना।
-कृषि मंडी में बंद पड़ी जीरा मंडी को शुरू करवाना।
-राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करवाना।
-हर घर नल योजना में घर घर पानी पहुंचाना।
-उपखंड मुख्यालय पर डिस्कॉम एक्सइएन कार्यालय खुलवाना।
कांग्रेस प्रत्याशी : हरिशंकर मेवाड़ा
-सुमेरपुर-तखतगढ़ नगरपालिका में पट्टों में हुए भ्रष्टाचार की जांच करवाना।
-राजकीय महाविद्यालय को पीजी में क्रमोन्नत करवाना।
-हर गांव-ढाणी को पक्की सड़क से जोड़ना।
-कृषि मंडी की डीएलसी दर में संशोधन करवाना।
-उपखंड मुख्यालय पर जिला अस्पताल की स्वीकृति जारी करवाना।
सोजत विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी : शोभा चौहान
- सोजत में शुद्ध मीठा पानी उपलब्ध कराना।
- बेसहारा मवेशियों की रोकथाम के लिए नंदीशाला का निर्माण कराना।
- दुर्ग पर टेलीस्कोप लगवाना।
- नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित करना।
- ग्रामीण क्षेत्र में नवीन पथ निर्माण के साथ रोडवेज बस शुरू कराना।
कांग्रेस प्रत्याशी : निरंजन आर्य
- रिंग रोड का निर्माण कराना।
- हिमालय का पानी सोजत लाना।
- सोजत दुर्ग विकसित करना।
- साइंस पार्क निर्माण कराना
- आयुर्वेद औषद्यालय को आयुष चिकित्सालय में क्रमोन्नत करना।
मारवाड़ जंक्शन विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी : केसाराम चौधरी
- पानी की समस्या को दूर करना, घर-घर पानी पहुंचाना।
- जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई घटिया पाइप लाइन को बदलवाना।
- बिजली की समस्या को दूर करना।
- भ्रष्टाचार करने वालों को उजागर करना।
- चरमराई हुई शिक्षण व्यवस्था को सुधारना।
कांग्रेस प्रत्याशी : खुशवीर सिंह
- मारवाड़ जंक्शन डाक बंगले से पोस्ट ऑफिस तक ओवरब्रिज का निर्माण करवाना।
- युवाओं को रोजगार दिलाएंगे।
- शिक्षा व खेल को बढ़ावा दिया जाएगा ।
- बड़े गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाए जाएंगे ।
- पानी की समस्या को दूर करने चंबल का पानी लाएंगे।
जैतारण विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी : अविनाश गहलोत
- जैतारण में खेल एकेडमी की स्थापना करना।
- कृषि उपज मंडी समिति का सौंदर्यकरण।
- स्थानीय लोगों को सीमेंट इकाइयों में रोजगार दिलाना।
- जैतारण में केन्द्रीय विद्यालय व रास क्षेत्र में महाविद्यालय खुलवाने का प्रयास।
- क्षेत्र की सड़कों का सुदृढ़ीकरण एवं पेयजल समस्या का समाधान।
कांग्रेस प्रत्याशी : सुरेन्द्र गोयल
- जवाई परियोजना में स्वीकृत गांवों में जवाई का पानी पहुंचाना व वंचित गांवों को बिसलपुर से जोड़ना
- सड़कों का सुदृढ़ीकरण, सीवरेज की मरम्मत।
- रास व मगरा क्षेत्र में सरकारी कॉलेज खुलवाने का प्रयास।
- विद्युत समस्या के समाधान के लिए जीएसएस।
- जैतारण, निमाज सहित सभी बड़े कस्बों में चिकित्सा सुविधा।
बाली विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी : पुष्पेंद्र सिंह राणावत
- बाली के आदिवासी क्षेत्र में पंचायत समिति गठित करना।
- देवासी समाज के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय।
- देसूरी में ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए प्रयास।
- सादड़ी में फूल सब्जी मंडी विकसित करवाएंगे।
- बाली में वेटरनरी व सादड़ी कृषि महाविद्यालय खुलवाने का प्रयास।
कांग्रेस प्रत्याशी : बद्रीराम जाखड़
- बाली को जिला घोषित करने का प्रयास।
- आदिवासी क्षेत्र में महाविद्यालय खुलवाएंगे।
- बाली में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत करना।
- बाली में कृषि मंडी चालू करना।
- मीठड़ी बांध की ऊंचाई घटाना।