पाली

पाली में कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं की कार की हवा निकाली, कार्यकर्ता भडक़े, पुलिस ने की समझाइश

- नया बस स्टैंड के सामने की घटना- पुलिस पहुंचीए भाजपा जनप्रतिनिधि पर आरोप- समझाइश के बाद मामला शांत
less than 1 minute read
May 23, 2019
Car damage of Congress workers in Pali
पाली में कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं की कार की हवा निकाली, कार्यकर्ता भडक़े, पुलिस ने की समझाइश

पाली। मतगणना के लिए पाली पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी बद्रीराम जाखड़ के कार्यकर्ताओं की कार की हवा निकालने की बात को लेकर बीती देर रात नया बस स्टैंड के सामने माहौल गर्मा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

नया बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी मोतीराम के अनुसार मतगणना के लिए कांग्रेस प्रत्याशी जाखड़ के कार्यकर्ता नया बस स्टैंड के सामने स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। कार्यकर्ताओं की कार होटल के बाहर खड़ी थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ युवकों ने कार्यकर्ताओं की कार की हवा निकाल ली।

इसकी भनक जब कार्यकर्ताओं को लगी तो वे भडक़ गए। वे होटल से बाहर आए और युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हवा निकालने वाले युवक मौके से भाग गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं से समझाइश कर शांत किया।

पंचायत समिति के जनप्रतिनिधि पर आरोप
इधर, मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिन लोगों ने हवा निकाली है वे भाजपा के कार्यकर्ता थे। इनमें एक पाली पंचायत समिति का जनप्रतिनिधि भी बताया जा रहा है। देर रात तक पुलिस जांच कर रही थी। देर रात तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।

Published on:
23 May 2019 09:02 am