पाली

परिवार में मौत की परवाह छोड़ वह निकल गया चोरी करने, पढि़ए पूरी खबर

- रास थाना पुलिस की कार्रवाई- शातिर चोर जोधपुर से गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है कई मामले
2 min read
Nov 02, 2018
Caught a trailer full of coal, Arrested accused
परिवार में मौत की परवाह छोड़ वह निकल गया चोरी करने, पढि़ए पूरी खबर

पाली/बाबरा। रास थाना पुलिस ने शुक्रवार को कोयले से भरा चोरी का एक ट्रेलर बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आला दर्जे का चोर है। उसके खिलाफ पूर्व में जोधपुर व बाड़मेर जिले में कई मामले दर्ज है। यह ट्रेलर गत दिनों राबडिय़ावास सीमेंट फैक्ट्री के सामने से चोरी हुआ था। पुलिस इस अरोपी से ओर भी मामले खोलवा सकती है।

बड़ी मां के देहांत पर छोडकऱ गया था चालक, चोर ले भागा
रास थाना पुलिस के अनुसार गत 25 अक्टूबर को डोली बाड़मेर निवासी सोहनराम पुत्र भाकर राम विश्नोई ने रिपोर्ट दी थी कि 16 अक्टूबर को वह बाड़मेर से कोयला भरकर राबडिय़ावास सीमेंट प्लांट पहुंचा। यहां सेफ्टी विभाग से सेफ्टी रसीद प्राप्त की। इस पर ट्रेलर खाली होने में समय लगना बताया तो उसने ट्रेलर पार्किग में खड़ा कर दिया। इस दौरान उसके घर से फोन आया और खबर मिली कि उसके बड़ी माता का देहांत हो गया है। वह ट्रेलर वहां खड़ा कर गांव चला गया। 25 अक्टूबर को जब वह वापस राबडिय़ावास आया तो ट्रेलर गायब मिला। उसने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज खंगाले, इसमें एक व्यक्ति द्वारा ट्रेलर चोरी करना दिखा। उसकी पहचान शिशुपालों की ढाणी डोली जिला बाड़मेर निवासी श्रीराम पुत्र पाबुराम विश्नोई के रूप में की गई। वह ट्रेलर चालक के परिवार से ही था। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी श्रीराम विश्नोई को जोधपुर से गिरफ्तार कर ट्रेलर जब्त किया। पुलिस गिरफ्तार इस आरोपी से ओर भी कई मामले खुलवा सकती है।

गांव में पता चला, ट्रेलर मौके पर खड़ा
पुलिस का कहना है कि जब चालक सोहनराम बड़ी माता के अंतिम संस्कार में गांव पहुंचा तो ग्रामीणों को बताया कि उसका ट्रेलर फैक्ट्री के बाहर ही खड़ा है। आरोपी श्रीराम विश्नोई को यह भनक लग गई। वह उसकी गांव व परिवार का ही सदस्य था। वह राबडिय़ावास पहुंच गया और ट्रेलर चुरा ले गया।

Updated on:
02 Nov 2018 07:55 pm
Published on:
02 Nov 2018 07:55 pm