-पाली कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त जिला कलक्टर विरेन्द्रसिंह चौधरी को सौंपा ज्ञापन
पाली। Congress protests in pali : केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को पाली कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चाड़वास ने कहा कि कोरोना महामारी चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर केन्द्र सरकार मुनाफाखोरी कर रही है। पेट्रोल-डिजल की कीमतों वृद्धि करने से किसानों पर आर्थिक भार बढ़ रहा है। साथ ही हर चीज महंगी हो रही है। इससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ रहा है। जिसके विरोध में कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को कलक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया गया।
बाद में उन्होंने राष्ट्रपति के नाम अतिरक्त जिला कलक्टर वीरेन्द्रसिंह चौधरी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व प्रधान शोभा सोलंकी, महावीरसिंह राजपुरोहित, मंगलाराम, सुमित्रा जैन, मेहबूब टी, गोरधन देवासी, नगेन्द्र सिंह गुर्जर, भैराराम गुर्जर, मांगूसिंह उदावत सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।