पाली

एक साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने किया था लोकार्पण, अब धन के अभाव में अटका एयरकंडीशनल टाऊन हॉल

-सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्र म के अलावा विवाह समारोह के लिए रियायती दर पर करवाना था उपलब्ध-धन के अभाव में अधूरा पड़ा कार्य
2 min read
May 21, 2019
Construction of Sumerpur Town Hall closed due to lack of budget
एक साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने किया था लोकार्पण, अब धन के अभाव में अटका एयरकंडीशनल टाऊन हॉल

पाली/सुमेरपुर। पाली जिले के सुमेरपुर स्थित तखतगढ़ मार्ग पर करोड़ों की लागत से बना राजमाता विजयाराजे सिंधिया टाउन हॉल बजट के अभाव में एक साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। टाउन हॉल का दो तिहाई कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन कुछ कार्य धन उपलब्ध नहीं होने से बाकी है।

शहर के लोग शादी समारोह, सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम आसानी से आयोजित कर सकेंगे। नगरपालिका सभागार को शादी समारोह, सांस्कृतिक व सामाजिक कार्य के लिए लोगों को रियायती दर पर देगी। इससे लोगों को काफी फायदा होगा। शहरवासियों को कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित करवने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। भाजपा शासन के समय टाउन हॉल की आधारशिला रखने के दौरान तत्कालीन उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ व तत्कालीन नगरपालिका अध्यक्ष जोराराम कुमावत ने शहरवासियों को इस तरह के आश्वासन दिए थे।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 24 अप्रेल 2018 को 9.31 करोड़ की लागत से निर्मित आधुनिक राजमाता विजयाराजे सिंधिया टॉउन हॉल का लोकार्पण किया था। लोकार्पण के एक साल बाद भी आज तक आमजन के लिए टॉउन हॉल शुरू नहीं हो सका। इससे शादी समारोह समेत अन्य कार्यक्रम के लिए लोगों को महंगे दाम पर निजी भवन किराए पर लेने पड़ रहे हैं। टॉउन हॉल को शुरू करवाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं समेत सामाजिक संगठनों ने कई बार नगरपालिका प्रशासन को अवगत करवाया। इसके बावजूद आज तक शुरू नहीं हो सका।

आग के लिए लगाया फायर फायटिंग सिस्टम
सभागार में फायर फायटिंग सिस्टम भी लगाया गया हैं। जिससे सभागार में अचानक आग लग जाने पर ऑटोमेटिंग फायर सिस्टम चालू हो जाएगा। जल्द ही आग पर काबू पा लेगा। सभागार में करीब 80 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

200 सीटों के साथ बनाई बॉलकनी
सभागार में प्रथम तल पर 550 सीट बनाई गई हैं। बॉलकनी में 200 सीटें बनाई गई हैं। एक साथ सभागार में करीब 800 लोग आसानी से बैठ सकेंगे। यह शहर एक व्यापारिक केन्द्र है। यहां पर बड़ी-बड़ी प्राइवेट कम्पनियों की मीटिंग भी होती रहती है। कम्पनियों को मीटिंग के लिए सभागार की काफी आवश्यकता रहती है। सभागार बनने से व्यापारियों को भी फायदा होगा।

3 लाख रुपए में बगीचा हुआ तैयार
टाऊन हॉल के पास ही एक बड़ा बगीचा भी बनाया गया है। इससे करीब 3 लाख रुपए खर्च कर बगीचा तैयार किया गया। बगीचे के बीचोंबीच हरी घास व चारों ओर फूलदार पौधे लगाए गए हैं। एक ही परिसर में सभागार व बड़ा बगीचा उपब्लध होनेे से लोगों को इससे काफी फायदा मिलेगा।

फर्नीचर व एयरकंडीशन पर ज्यादा खर्च
टाऊन हॉल का भवन बनाने में करीब 3 करोड़ 53 लाख रुपए खर्च हुए थे। टाऊन हॉल के सभा भवन में फर्नीचर व एयरकंडीशन पर 4 करोड़ 45 लाख रुपए खर्च किए गए। सभागार में भव्य फर्नीचर लगाया गया है। एक बड़ा स्टेज बनाया गया है। सभागार में शानदार डेकोरेशन भी किया गया। सभागार में साऊंड की अवाज गूंजेगी नहीं।

राशि प्राप्त नहीं हुई
तत्कालीन सरकार के समय विधायक व सांसद मद से टाउन हॉल निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा की थी, लेकिन राशि प्राप्त नहीं हो सकी। नगरपालिका ने अपने धन से टाउन हॉल का निर्माण करवाया। अभी कुछ कार्य बाकी है। नगरपालिका के पास धन का अभाव है। वित्तीय स्थिति में सुधार होने के बाद आगामी तीन माह के भीतर कार्य शुरू करवाकर आमजन के लिए टाउन हॉल शुरू कर दिया जाएगा। -प्रकाश डूडी, अधिशाषी अधिकारी, नगरपालिका, सुमेरपुर

Published on:
21 May 2019 02:36 pm