पाली

हादसे में बिखरा महिला का शव, पॉलीथिन में घर ले गए परिजन

रोहट में जालोर रोड पर डम्पर की चपेट से मोपेड सवार दम्पती की मौत के मामले में सोमवार को मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया गया। हादसे में महिला का शव बिखर गया, परिजन उसे पॉलीथिन में ले गए। इस दौरान परिजनों की आंखें छलक गई। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया, जिसमें एक डम्पर रोड पर दम्पती को कुचलता हुआ दिख रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Dec 2022, 12:02 PM IST
Couple killed in road accident
मृतक दम्पती

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/पाली/रोहट। रोहट में जालोर रोड पर डम्पर की चपेट से मोपेड सवार दम्पती की मौत के मामले में सोमवार को मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया गया। हादसे में महिला का शव बिखर गया, परिजन उसे पॉलीथिन में ले गए। इस दौरान परिजनों की आंखें छलक गई। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया, जिसमें एक डम्पर रोड पर दम्पती को कुचलता हुआ दिख रहा है।

रोहट थाने के उप निरीक्षक मोडाराम ने बताया कि हादसे में जोधपुर के कीर्ति नगर निवासी 65 वर्षीय दूदाराम मेघवाल और उनकी पत्नी सोना देवी की मौत हो गई थी। हादसा दर्दनाक था, दम्पती के ऊपर डम्पर के पहिए निकल गए थे। इससे सोनी देवी का शव पूरी तरह से बिखर गया। सोनी देवी का पोस्टमार्टम रोहट व दूदाराम का पोस्टमार्टम जोधपुर अस्पताल में करवाया गया।

सोनी देवी का शव पॉलीथिन में डालकर परिजन ले गए। इस दौरान माहौल गमगीन हो गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि दूदाराम जोधपुर के रातानाडा स्कूल से हैड मास्टर के पद से रिटायर हुए थे। उन्होंने गत दिनों पाली के मादड़ी के पास जमीन खरीदी थी और तारामीरा की फसल बो रखी थी। दम्पती रविवार सुबह मादड़ी के पास फार्म हाउस पर गए थे। रविवार शाम को वापस जोधपुर लौटते समय हादसा हुआ था।

Published on: