8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चल गया पता, राजू ठेहट मर्डर के लिए किसने उपलब्ध कराए थे हथियार, इटली में बैठा है डॉन !

पंजाब पुलिस का वांटेड रोहित गोदारा को जयपुर कमिनरेट पुलिस भी तलाश रही है। रोहित बीकानेर से दुबई के जरिए अजर बैजान फर्जी नाम से पासपोर्ट बनाकर पहुंचा था। रोहित गोदारा ने पवन नाम से पासपोर्ट बनावाया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 6 Dec 2022, 10:24 AM IST

photo1670301308.jpeg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
जयपुर. पंजाब पुलिस का वांटेड रोहित गोदारा को जयपुर कमिनरेट पुलिस भी तलाश रही है। रोहित बीकानेर से दुबई के जरिए अजर बैजान फर्जी नाम से पासपोर्ट बनाकर पहुंचा था। रोहित गोदारा ने पवन नाम से पासपोर्ट बनावाया था। शिप्रापथ थाना क्षेत्र में कारोबारी से 17 करोड़ रुपए रंगदारी मांगने के मामले में शहर पुलिस भी उसे तलाश रही है।

यह भी पढ़ें : Raju Theth murder: सामने आई चौंकाने वाली बात, पहले बनाया था ये प्लान लेकिन बाद में करना पड़ा ऐसा

कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि रोहित गोदारा का लुकआउट नोटिस जारी करवाया है। पुलिस मुख्यायल के जरिए इंटरपोल से भी मदद मांगी है। रोहित के इटली में होने की संभावना है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि शिप्रापथ थाना क्षेत्र निवासी कारोबारी को धमकी देने के मामले में गोदारा के गुर्गों को भी पकड़ा गया था। रोहित जयपुर के कुछ बदमाशों के संपर्क में है। सीकर में राजू ठेहट की हत्या के बाद उसके गुर्गों की भूमिका की तस्दीक की जा रही है।

यह भी पढ़ें : क्या राजू ठेहट मर्डर मामले में मंत्री का हाथ है? जानिए आरोपों में कितनी सच्चाई है

जयपुर ठहरकर गया था गोदारा
रोहित गोदारा जयपुर में कारोबारी को वाट्सऐप कॉल पर धमकी दी थी। गोदारा जयपुर में भी ठहर कर गया था। लेकिन उसके गुर्गों को पता नहीं है कि रोहित जयपुर में कहां ठहरा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या के लिए रोहित गोदारा ने शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाए थे। आनंदपाल के एनकाउंटर और राजू ठेहट की हत्या के बाद रोहित राजस्थान का डॉन बनना चाहता था।

गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या के लिए शार्प शूटर विदेशी हथियार लाए थे। यह हथियार टर्की व चीन में बने हुए हैं। मौके पर शूटरों ने 52 से ज्यादा फायरिंग की थी। वहीं 25 से ज्यादा गोलियां राजू ठेहट के मारी गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों की टीम ने राजू ठेहट के शव से 25 से ज्यादा गोलियां निकाली।