नपुंसक पति ने नशीला पदार्थ खिलाकर दोस्त से करवाया पत्नी का दुष्कर्म

सोशल साइट पर दी वीडियो वायरल करने की धमकी
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 May 2017, 11:33 AM IST
Feature image

पाली

कोतवाली थाने में एक महिला ने अपने पति सहित चार जनों के खिलाफ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

कोतवाल अमरसिंह रत्नू ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने बताया कि उनका एक मकान इन्दिरा कॉलोनी व दूसरे मकान फालना में स्थित है। जहां पर सोजती गेट जोधपुर निवासी शमीम पत्नी मोहम्मद हारून करीब डेढ़ वर्ष पूर्व किराए पर रहती थी। जिसने अपने रिश्तेदार समीर को निजी स्कूल में अध्यापक बताते हुए उसके परिजनों से मिली तथा शादी की बात की और बताया कि उसका बेटा होनहार व शारीरिक रूप से सक्षम है। जिस पर उसकी शादी समीर से करवा दी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद पता चला कि समीर शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम नहीं है। एक दिन उसने धोखे से नशीला पदार्थ खिला दिया तथा जोधपुर निवासी उनके दोस्त सहजाद ने नशे की हालत में उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके पति समीर ने उसका अश्लील वीडियो मोबाइल से बना दिया तथा अपने दोस्त से आगे भी इसी तरह संबंध बनाने पर दबाव डाला। मना किया तो मारपीट की तथा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने जोधपुर के सोजती गेट निवासी मोहम्मद हारून पुत्र मोहम्मद अजीज मेड़तिया सिलावट, समीम बानो पत्नी मोहम्मद हारून, समीर खान पुत्र मोहम्मद अजीज मेड़तिया सिलावट, व शहजाद के खिलाफ धोखे में रखकर शादी करवाने एवं नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Published on: