-लॉकडाउन के चलते जवाई बांध क्षेत्र में पसरा है सन्नाटा-जवाई बांध पर नियुक्त कार्मियों की सूचना पर टीम ने किया रेस्क्यू
पाली/सुमेरपुर। लॉकडाउन [ Lockdown ] के कारण सुनसान नजर आ रहे जवाई बांध [ Jawai Dam ] से एक मगरमच्छ [ crocodile ] बांध से बाहर निकलकर उद्यान में पहुंच गया। नियुक्त कार्मिकों की सूचना के बाद रेस्क्यू टीम [ Rescue team ] ने उसे काबू में कर बांध में छोड़ दिया।
देशभर में लॉकडाउन के कारण आमजन अपने-अपने घरों में रह रहे हैं। बांध, झील व नदियां सुनसान नजर आ रही हैं। सुमेरपुर से 15 किलोमीटर दूर जवाई बांध भी इन दिनों सूना है। नियुक्त कार्मिकों के अलावा किसी का भी वहां आना-जाना बंद है। यहां बांध से एक मगरमच्छ बाहर निकलकर जवाई बांध परिक्षेत्र में स्थित प्राचीन उद्यान में पहुंच गया। सिंचाई विभाग के कार्मिक मोहन गहलोत व मोतीलाल देवासी की नजर मगरमच्छ पर पडी।
उन्होंने इसकी जानकारी जवाई वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट को दी। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू दल सदस्य कृष्णपाल पारंगी, दिलीप मारु, ओमवीर धवल, उत्तम चौहान, इंसाफखान व राजवीर मौके पर पहुंचे। आधे घंटे की मशक्कत के बाद पांच फीट लम्बे मगरमच्छ को काबू में कर जवाई बांध के डूब क्षेत्र में छोड़ दिया।