
फोटो पत्रिका नेटवर्क
पाली। शहर के नया हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा मामले की जांच शुरू की है। मृतका नमिता (30) मूल रूप से जोधपुर की रहने वाली थी। उसके पिता नितेश गर्ग ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले नमिता का विवाह पाली निवासी सचिन अग्रवाल से हुआ था।
शादी के बाद दंपती को एक पुत्री हुई, जो करीब तीन साल की है। रविवार शाम करीब चार बजे उसके दामाद सचिन का फोन आया और बताया कि नमिता की तबीयत खराब होने पर उसे पाली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर वे परिवार सहित शाम सात बजे पाली पहुंचे, लेकिन तब तक नमिता की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पीहर पक्ष के लोग शव को बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मोर्चरी में रखवाया।
सोमवार को अस्पताल परिसर में पीहर और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी भी हुई। मृतका के पिता और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि नमिता को उसका पति, सास, ससुर और ननद आए दिन मानसिक प्रताड़ित करते थे, जिससे वह परेशान रहती थी। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से पति सचिन घर से गायब है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पीहर पक्ष को सौंप दिया। बाद में शव यात्रा निकालकर हिन्दू सेवा मंडल में अंतिम संस्कार किया। हालांकि मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा। मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक अमृत सोनी कर रहे हैं।
औद्योगिक थाना क्षेत्र में बागड़िया रोड स्थित वन विभाग के जंगल में एक युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
एएसआई मदनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि अमर इन्द्रा नगर निवासी भूंडाराम (24) पुत्र भीमाराम चौकीदार ने घर में मामूली कहासुनी के बाद यह कदम उठाया। पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। परिजनों के अनुसार भूंडाराम अविवाहित था और मजदूरी कर परिवार का सहयोग करता था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
Published on:
12 May 2026 03:58 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
