अलवर

नए स्टाइल व स्टेप्स के साथ डांडिया 26 से

डांडिया के गीतों पर झूमने और थिरकने का इंतजार कर रहे प्रतिभागियों के लिए ये महीना नायाब होगा।
less than 1 minute read
Sep 14, 2016
Feature image

डांडिया के गीतों पर झूमने और थिरकने का इंतजार कर रहे प्रतिभागियों के लिए ये महीना नायाब होगा। जी हां, राजस्थान पत्रिका डांडिया महोत्सव का आगाज 26 सितंबर से शहर के फादर्स चिल्ड्रन स्कूल से प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ होने जा रहा है। यह महोत्सव पांच अक्टूबर तक चलेगा। इस बार का गरबा व डांडिया गुजरात के विशेषज्ञों द्वारा नए स्टाइल व स्टेप्स के साथ सिखाने की तैयारियां हाल ही में पूरी की गई हैं। रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। गरबा व डांडिया का प्रशिक्षण मात्र तीन सौ रुपये फीस में लिया जा सकता है। इसमें महिलाओं के लिए दो बैच क्रमश: शाम तीन से चार व चार से पांच समेत पुरुषों के लिए शाम पांच से छह का समय निर्धारित है। रजिस्ट्रेशन फार्म 11 से पांच बजे तक मंडिया रोड स्थित राजस्थान पत्रिका कार्यालय, आदर्श नगर में फादर्स चिल्ड्रन स्कूल व सुरजपोल के बाड़सा कॉम्पलेक्स स्थित ईशा बैग एंड बुटिक से प्राप्त किए जा सकते हैं।

Published on:
14 Sept 2016 09:28 pm