पाली

यहां कुंए से वृद्ध का शव निकालने के लिए नौ घंटे चला रेस्क्यू, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पुलिस ने वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा।  
less than 1 minute read
Nov 17, 2023
यहां कुंए से वृद्ध का शव निकालने के लिए नौ घंटे चला रेस्क्यू, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
यहां कुंए से वृद्ध का शव निकालने के लिए नौ घंटे चला रेस्क्यू, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र के राजोला खुर्द गांव में एक बेरे पर गुरुवार को कार्य करते समय पांव फिसलने से कुंए में गिरे वृद्ध का शव करीब नौ घंटे बाद रेस्क्यू कर शुक्रवार को बाहर निकाला गया। पुलिस ने वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। इधर, वृद्ध के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सारण चौकी प्रभारी किशनाराम चौधरी ने बताया कि राजोला खुर्द निवासी पाबुराम सीरवी (65) गुरुवार को अपने कुएं पर विद्युत मोटर का कार्य कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनका पांव फिसल गया और कुएं में गिरकर गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वृद्ध के शव को बाहर निकालने में जुटे रहे।

करीब नौ घंटे रेस्क्यू कर वृद्ध का शव शुक्रवार को करीब नौ घंटे बाद बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा रही। ग्रामीणों व पुलिस के जवान देर रात तक रेस्क्यू में जुटे रहे। पुलिस ने शव परिजनों को सौंपकर मर्ग दर्ज किया है।

Updated on:
17 Nov 2023 07:38 pm
Published on:
17 Nov 2023 07:38 pm