
Car Accident in Pali Rajasthan: पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन के सिरियारी थाना क्षेत्र के फुलाद गांव के पास शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में कार सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। हर कोई मदद को चिल्लाने लगा। हादसे की खबर के बाद सिरियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा फूलाद निवासी पंचायत समिति सदस्य राजेंद्रसिंह, ओमसिंह, मूलसिंह, युवाओं एवं ग्रामीणों की सहायता से घायल को सिरियारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। दोनों शव जोजावर सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी में रखनावाएं गए।
सिरियारी थानाधिकारी महिपालसिंह ने बताया कि कार सवार तीन जने उदयपुर से अपने गांव सारंगवास की और लौट रहे थे । फुलाद के पास करमाल की ओर जाने वाले मार्ग पर कार असंतुलित होकर पेड से टकरा गई। जिसमें गंभीर घायल नितिन पुत्र सोनाराम चौधरी निवासी पाली सिरियारी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे में सुरेंद्रप्रतापसिंह पुत्र जबरसिंह जाति राजपूत निवासी सारंगवास तथा शांतिलाल पुत्र तुलसाराम जाति मेघवाल निवासी सारंगवास की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतकों के शव जोजावर सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए।