पाली

VIDEO : शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, दर्शनार्थ उमड़े श्रद्धालु

सावन का पहला सोमवार आज :

less than 1 minute read
Jul 26, 2021
VIDEO : शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, दर्शनार्थ उमड़े श्रद्धालु

पाली। सावन के पहले सोमवार पर शहर सहित जिले भर के शिवालयों में हर-हर महादेव गूंजा। मंदिरों में दर्शनार्थ श्रद्धालु की कतार लगी। शिव भक्तों ने मंदिरों में जल और दूध से रुद्राष्टाध्याई के मंत्रों का उच्चारण करते हुए भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर कोरोना से मुक्ति और परिवार में खुशहाली की कामना की।

अरावली की वादियों में विराजमान भगवान परशुराम महादेव के दर्शन करने के लिए भी श्रद्धालु पहुंचे। वहीं शहर के सोमनाथ मंदिर, पातालेश्वर महादेव, रत्नेश्वर महादेव, मंडलनाथ महादेव, निहालेश्वर महादेव, लाखोटिया महादेव मंदिर व नंदेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में अल सुबह से श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई।

वहां श्रद्धालुओं ने शिव पंचाक्षर का उच्चारण करते हुए पहले भोलेनाथ का अभिषेक किया। इसके बाद बिल्वपत्र आक के फूल आदि चढ़ाकर भगवान आशुतोष को शीश नवाया। वहीं भगवान शिव के कई भक्तों ने सावन के पहले सोमवार को व्रत व उपवास रखकर महादेव की आराधना की।

Published on:
26 Jul 2021 12:05 pm
Also Read
View All