पाली

घर में अवैध रूप से स्टॉक की सात लाख की सीरप जब्त, एक गिरफ्तार

- ड्रग कंट्रोलर पाली की टीम ने बाली पुलिस के साथ मिलकर की कार्रवाई- जप्त सीरप की बाजार कीमत करीब सात लाख
2 min read
Sep 07, 2019
घर में अवैध रूप से स्टॉक की सात लाख की सीरप जब्त, एक गिरफ्तार
घर में अवैध रूप से स्टॉक की सात लाख की सीरप जब्त, एक गिरफ्तार

पाली। बाली में एक मकान में भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारण की गई कोडिनयुक्त कप सीरप जप्त करने की कार्रवाई शुक्रवार को औषधी नियंत्रक संगठन पाली की टीम ने बाली पुलिस के साथ मिलकर की। पुलिस ने मौके से
केराराम चौधरी को गिरफ्तार किया। मामले में मुख्य आरोपी प्रवीणकुमार फरार है जिसकी तलाश जारी है।

सहायक औषधी नियंत्रक भरत गोस्वामी ने बताया कि एनडीपीएस घटकयुक्त औषधियों के दुरुपयोग को रोकने के संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों की पालना में शुक्रवार को बाली पुलिस के साथ वियान
फार्मासिटिक्ल पर कार्रवाई करने पहुंचे। दुकान बंद मिलने पर दुकान मालिक प्रवीण कुमार चौधरी के अकाबा कॉलोनी स्थित घर पहुंचे। तलाशी में घर में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से भंडारित की गई वी-स्टार ब्रांड की 5880
कोडिनयुक्त कफ सीरप मिली। जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कप सीरप जप्त की तथा दुकान भी सीज की। मौके से अकाबा कॉलोनी निवासी केराराम (54) पुत्र रूपाराम चौधरी को गिरफ्तार किया। मामले में मुख्य आरोपी प्रवीणकुमार चौधरी फरार है जिसकी तलाश जारी है। कार्रवाई के दौरान बाली थाने के उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार, राजेन्द्रसिंह सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

बाजार कीमत करीब सात लाख
ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर बलदेव चौधरी ने बताया कि मौके से 49 कर्टन में 5880 में 100-100 एम.एल. की 5880 कप सीरफ मिली, जिन्हें जप्त करने की कार्रवाई की। जिनकी बाजार कीमत करीब सात लाख रुपए है। बिना लाइसेंस के घर में स्टॉक कर रखा था। संभवत यह राजस्थान की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

नशे के रूप में भी होता है दुरुपयोग
सहायक औषधी नियंत्रक भरत गोस्वामी ने बताया वी-स्टार ब्रांड की इस कप सीरप का उपयोग डॉक्टर की सलाह पर खांसी में उपयोग किया जाता है। यह सीरवी कोडिनयुक्त होती है। इसलिए इसका नशे के रूप में दुरुपयोग भी होता है।
जिसे रोकने की मंशा से समय-समय पर कार्रवाई भी करते है।

Published on:
07 Sept 2019 07:00 am