पाली

लुटेरों के निशाने पर बुजुर्ग, फिर दो वारदातें

-राह चलती महिलाओं को रास्ता पूछने के बहाने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है
2 min read
Sep 01, 2018
Elderly on the target of robbers, then two wars
लुटेरों के निशाने पर बुजुर्ग, फिर दो वारदातें

रायपुर मारवाड। राह चलती महिलाओं को रास्ता पूछने के बहाने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को निम्बेड़ा कलां व कुशालपुरा में बाइक सवार बदमाश ने दो वारदातों को अंजाम दिया। इन दोनों गांवो में दो वृद्ध महिलाओं पर हमला कर सोने के आभूषण लूट कर ले गया। पुलिस इस बार भी नाकाबन्दी की, लेकिन लुटेरा हाथ नहीं लगा। ग्रामीणों के अनुसार निम्बेड़ा कलां के पास बेरा निवासी 80वर्षीय धापू देवी अपने खेत से पैदल गांव की तरफ जा रही थी। रास्ते मे पीछे से बाइक पर सवार होकर आए युवक ने धापू देवी को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। लुटेरे धापू देवी के कानों में पहने सोने के टॉप्स खींच लिए। छीना झपटी में धापू देवी के कानों व हाथ पर चोट लगी। वृद्धा को लहूलुहान हालत में छोड़ वहां से भाग गया। वह घर पहुंची तो घटना की जानकारी मिली। इस पर रायपुर पुलिस को सूचना दी गई।

महिला को सडक़ पर घसीटा
इस वारदात के आधे घण्टे बाद कुशालपुरा के बेरा हिंगणिया के पास हरजीराम सुथार की पत्नी शांति देवी के साथ वारदात हुई। शांत देवी खेत से घर जा रही थी। रास्ते मे बाइक सवार बदमाश ने महिला पर झपटा मार नीचे गिरा दिया। महिला के गले मे पहनी सोने की कंठी तोड़ दी। कंठी टूट कर सडक़ पर गिर गई। महिला चिल्लाई तो बदमाश टूटी कंठी का आधा हिस्सा लेकर भाग गया। जबकि शेष हिस्सा सडक़ पर ही रह गया। देर रात तक एक भी मामला दर्ज नही किया।

जैतारण व रायपुर क्षेत्र में बढ़ी वारदाते
बीते एक साल में इस तरह की दो दर्जन से अधिक वारदातें अलग अलग गांवों में हो चुकी है। पुलिस लुटेरों को पकडऩे में नाकाम रही है। हाल ही में रानी थाना क्षेत्र के जीवंदकलां में भी ऐसी वारदात हुई थी। लगातार वृद्ध निशाने पर है।

महिला कांग्रेस की बैठक आज
पाली। कांग्रेस भवन में शनिवार को महिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी व ब्लॉक पदाधिकारियों की बैठक 12 बजे होगी। जिलाध्यक्ष नीलम बिड़ला ने बताया कि बैठक में महिला कांग्रेस की नेशनल कॉर्डिनेटर ज्योति व प्रदेश कोर्डिनेटर मंजू बलाई भाग लेगी।

Updated on:
01 Sept 2018 11:16 am
Published on:
01 Sept 2018 11:07 am