पाली

पांच दिन की हड़ताल के बाद काम पर लौटे विद्युतकर्मी

- मांगों को लेकर पिछले छह दिनों से हड़ताल पर थे ठेके पर लगे विद्युतकर्मी - प्रभावित हो रहा था रोडलाइट रख-रखाव कार्य
less than 1 minute read
May 22, 2019
Electrician
पांच दिन की हड़ताल के बाद काम पर लौटे विद्युतकर्मी

पाली।
रोड लाइट रख-रखाव करने वाली कम्पनी व ठेके पर लगे विद्युतकर्मियों के बीच मांगों को लेकर बुधवार सुबह लिखित समझौता हुआ। जिसमें विद्युतकर्मियों की जायज मांगों मान ली गई। जिस पर छह दिन बाद विद्युतकर्मी बुधवार को काम पर लौटे। नगर परिषद विद्युत एईन जितेन्द्र सोनी ने बताया कि समय पर मानदेय मिलने, एवं 30 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने, प्रतिमाह एक हजार पेट्रोल खर्चा, साल में एक बार ड्रेस, प्रतिवर्ष दस प्रतिशत Honorarium बढ़ाने, पीएफ व इंशोरेंस के रुपए अलग से काटेने की विद्युतकर्मियों की मांगों को कम्पनी के प्रतिनिधियों ने मान ली। इसको लेकर दोनों में लिखित समझौता हुआ। उसके बाद विद्युतकर्मी काम पर लौटे। एईएन सोनी ने बताया कि हड़ताल के चलते रोड लाइट के रख-रखाव का काम-काज प्रभावित हो रहा था। रोड लाइटस बंद होने को लेकर काफी शिकायते आई हुई है जिसे अगले पांच में निस्तारण करने का पुरा प्रयास रहेगा। परिषद के एक्सईएन विद्युत रामेश्वर शर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में लगी रोड लाइट्स के रख-रखाव का जिम्मा निजी कम्पनी को दे रखा है। मांगों को लेकर ठेके पर लगे विद्युतकर्मी १७ मई से हड़ताल पर चले गए थे। बुधवार को दोनों में समझौता हो गया। जिस पर विद्युतकर्मी फिर से काम पर लौटे।

Published on:
22 May 2019 09:27 pm