पाली

इस गांव के सब लोग घर बंद कर झूमते हुए चले

जयकारे संग हुई मूर्ति स्थापना - डुठारिया मुक्तेश्वर महादेव मंदिर व रामदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
less than 1 minute read
May 16, 2019
pali patrika
इस गांव के सब लोग घर बंद कर झूमते हुए चले

इटन्दरा मेडतियान. निकटवर्ती डुठारिया में साध्वी भूरीबाई आश्रम स्थित नवनिर्मित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर व रामदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव व मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम सन्तों के सानिध्य में गुरुवार को सम्पन्न हुआ। वेद मंत्रों के साथ विधिविधान से मन्दिर पर कलश व ध्वजा दण्ड की स्थापना की गई।

गुरुवार को कलश यात्रा का आयोजन हुआ। गवाई पेचका से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलशयात्रा गांव के गली मोहल्लों से होते हुए मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। पूर्व संध्या पर भजन सन्ध्या का आयोजन हुआ। जिसमें संत कन्हैयालाल कोसेलाव, दिनेश कुटल आबूरोड, पूजा राव ने भजनों की प्रस्तुति दी। सन्त रामलाल अणकिया, मूला महाराज, भादुराम महाराज, भजनादास, लक्ष्मीदास, तुलसाराम आदि संतों के सान्निध्य में आयोजन हुआ। इस मौके पर विधायक खुशवीरसिंह, गोविन्द सिंह, महावीर सिंह, रेखा परिहार, दीपाराम, देवेन्द्र सोलंकी, कीकाराम, रमेश कुमार, किशनलालए, पूनमचन्द सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

धूमधाम से हुई प्राण-प्रतिष्ठा

तीन दिवसीय महोत्सव का समापन

इटन्दरा मेडतियान. जवाली गांव के जवालेश्वर महादेव मंदिर में नागणेश्वरी माताजी नवनिर्मित मन्दिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन सन्तों के सान्निध्य में हुआ। गणपत रावल ने बताया कि गुरुवार को नागणेश्वरी माताजी के नवनिर्मित मन्दिर में विधिविधान से कलश ध्वजा दण्ड, त्रिशूल, मूर्ति की स्थापना की गई। बुधवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें अमृत रावल व गणपत रावल द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर संतोष महाराज, त्यागी महाराज, हरिदास, फुटरमल, मदनलाल, अशोक, गणपत, नारायण लाल, कान्तिलाल, हरिलाल, चुन्नीलाल, भीकालाल, चम्पालाल, जीवराज, दीपचंद, भावेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Published on:
16 May 2019 10:57 pm