पाली

शिक्षक चुनाव में, कक्षा पांच व आठ की परीक्षा आवेदन तिथि घोषित

- चुनावी दंगल में लगे शिक्षक : पांचवीं कक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि ३० व आठवीं की २६ नवम्बर- शिक्षक चुनाव में, कक्षा पांच व आठ की परीक्षा आवेदन तिथि घोषित
2 min read
Nov 22, 2018
Examination date for class five and eight in teacher's election, decla
शिक्षक चुनाव में, कक्षा पांच व आठ की परीक्षा आवेदन तिथि घोषित

पाली। चुनावी रणभेरी बजने के बाद शिक्षा विभाग के कई शिक्षकों, कार्मिकों व अधिकारियों को चुनावी दंगल में लगा दिया गया है। इसी बीच, अब शिक्षा विभाग ने प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा (आठवीं कक्षा) और जिला स्तरीय प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (पांचवी कक्षा) की परीक्षा के आवेदन भरने की अंतिम तिथि घोषित कर दी है। पांचवीं कक्षा के आवेदन करने की अंतिम तिथि ३० तथा आठवीं के लिए २६ नवम्बर रखी गई है। अब विडम्बना यह है कि कई स्कूलों से चुनावी ड्यूटी पर लगे शिक्षकों के कारण वहां अध्यापक एक या दो ही है और उनको ही स्कूल के कार्यों के साथ आवेदन भरवाने का कार्य भी करना पड़ रहा है। इसमें परेशानी यह है कि पांचवीं व आठवीं के विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाइन भरे जाने है। कई गांवों में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा नहीं है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के कई स्कूलों में कम्प्यूटर तक नहीं है। एेसे में वहां के अध्यापकों को विद्यार्थियों की जानकारी लेकर सैकण्डरी या

सीनियर सैकण्डरी विद्यालयों में जाकर यह कार्य करना पड़ेगा।
मुख्य रूप से शिक्षकों व अधिकारियों को यह भी करने होंगे कार्य
-पांचवीं में पढऩे वाले विद्यार्थियों आवेदन पत्र शाला दर्शन व शाला दर्पण से डाउनलोड कर आवश्यक पूर्ति व प्रमाणिकरण के बाद नामावली सूचियां परीक्षा केन्द्र के माध्यम से संग्रहण केन्द्र को भेजनी होगी।
-परीक्षा केन्द्रों की ओर से पांचवीं के विद्यार्थियों की सूचियां संग्रहण केन्द्र पर प्रेषित करना।
-सबीइओ की ओर से सूचियों को डाइट में भेजना।
-जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में पांचवीं के लिए सीबीइओ की ओर से संग्रहण व मूल्यांकन केन्द्रों का निर्धारण करना।
-आठवीं के लिए ब्लॉक स्तर पर संग्रहण व मूल्यांकन केन्द्रों के सभी परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण करना।
विद्यालय समय के बाद करना होगा कार्य
चुनाव में शिक्षकों के लगने के कारण कई स्कूलों में इस समय अध्यापकों की कमी है। पांचवीं व आठवीं के आवेदन शिक्षकों को विद्यालय समय के बाद पीइइओ के जाके भरने होंगे।
श्यामसुंदर सोलंकी, उप निदेशक, पाली मण्डल

Published on:
22 Nov 2018 12:04 pm