पाली जिले के रोहट क्षेत्र के जैतपुर थाना पुलिस की कार्रवाई
रोहट/पाली। पाली जिले के रोहट क्षेत्र के जैतपुर थाना पुलिस ने अखरोट अभियान के तहत अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नेहडा गांव के ओरण में खड़े दो डम्पर को एमवी एक्ट में जब्त कर दो चालकों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक डम्पर में बने गुप्त बॉक्स में छुपा कर रखे 500-500 के चार नकली नोट भी बरामद किए।
जैतपुर थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह मय टीम ने अवैध खनन की कार्यवाही पर नेहड़ा ओरण में खड़े दो डम्पर को एमवी एक्ट में जब्त किए गए। मुखबिर से जानकारी मिली कि एक डम्पर चालक धोलेरिया गांव हाल नेहड़ा गांव निवासी कैलाश राम पुत्र रामचंद्र विश्नोई के पास नकली नोट है। जिस पर पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर डम्पर में बने गुप्त बॉक्स में छुपा कर रखे हुए 500- 500 के चार नकली नोट बरामद किए। जिसके बाद आरोपी कैलाश विश्नोई को गिरफ्तार किया और मामले की जांच सदर थाना पुलिस को सौंपी गई।