-आगामी फिल्म की लोकेशन देखने रोहट पहुंचे आमिर खान Film actor Aamir Khan reached Rohat Garh of pali :
पाली/रोहट। Film actor Aamir Khan reached Rohat Garh of pali : जिले के रोहट गढ़ में शुक्रवार की शाम फिल्म अभिनेता आमिर खान पहुंचे। जहां पर मारवाड़ी परम्परा से उनका स्वागत किया गया। आमिर खान अपनी आगामी फिल्म की लोकेशन को देखने के लिए रोहट पहुंचे है। वे रात्रि विश्राम भी रोहट गढ़ में ही करेंगे। वे शनिवार सुबह रोहट से प्रस्थान करेंगे।
जानकारी के अनुसार फिल्म अभिनेता आमिर खान अपनी आगामी फिल्म की लोकेशन को देखने के लिए शुक्रवार शाम 6 बजे रोहट गढ़ पहुंचे। जहां मारवाड़ी परम्परा से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने रोहट गढ़ को भी निहारा। जानकारों ने बताया कि आमिर रोहट गढ़ व रोहट क्षेत्र के गांवों में फि़ल्म की लोकेशन देखेंगे।
उसके बाद लोकेशन फाइनल कर रोहट क्षेत्र में शूटिंग करेंगे। आमिर खान को देखने के लिए रोहट गढ़ के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण उत्साहित नजर आए। शुक्रवार की रात्रि विश्राम कर वे शनिवार की सुबह प्रस्थान करेंगे। इस दौरान पुलिसकर्मी भी तैनात नजर आए।