
Petrol Becomes 12 More Expensive in MP Due to VAT- demo pic
पाली। पाली में टेक्सटाइल उद्योग रोजगार देने के साथ रेवेन्यू जनरेट करने का कार्य कर रहा है, लेकिन कई इकाइयां बंद भी हुई हैं। टेक्सटाइल की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है और हम इस दिशा में काम कर रहे हैं। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बुधवार को रोटरी क्लब भवन में बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल उद्योग को सही ढंग से संचालित करना हमारी जिम्मेदारी है।
यह वीडियो भी देखें
पाली से दिल्ली ट्रेन के समय को लेकर उन्होंने कहा कि सांसद पीपी चौधरी, पूर्व सांसद पुष्प जैन सहित सभी के सहयोग से नई ट्रेन को भुज से दो घंटे पहले और दिल्ली से दो घंटे देरी से रवाना कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि यह ट्रेन सुबह 8 बजे दिल्ली पहुंचे और शाम को 8 या 9 बजे वहां से रवाना हो।
पेट्रोल और डीजल के दाम बंगाल चुनाव के कारण बढ़ने की आशंका के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह केवल काल्पनिक बात है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी हम गैस और पेट्रोल की आपूर्ति बनाए रखने में सफल रहे हैं। हमने श्रीलंका और बांग्लादेश को भी पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया है। हमारे पास पर्याप्त भंडार है और हमारी कूटनीतिक व्यवस्था ऐसी है कि हमारे जहाज आसानी से आ-जा रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर दिए गए बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मुद्दा अब समाप्त हो चुका है। वे हमारे लिए सम्मानित हैं। उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाल लिया गया।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संगठनात्मक स्तर पर नए जिले बनाए जा रहे हैं। यह नए प्रशासनिक जिलों के गठन के अनुरूप किया जा रहा है। नए जिलों में जिला परिषद भी बनेगी और उसी के अनुसार संगठन का विस्तार किया जाएगा। चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह तैयार हैं और चुनाव आयोग जैसे ही रणभेरी बजाएगा, हम मैदान में उतरेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रेल को पचपदरा में रिफाइनरी का उद्घाटन करने आ रहे हैं। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। रिफाइनरी से राजस्थान को लगभग 8 हजार करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिलेगा और करीब 90 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। सिवाणा क्षेत्र में भी पेट्रोल-डीजल मिलने की संभावना जताई गई है। उन्होंने महिला आरक्षण को ऐतिहासिक कदम बताया।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अमरीका को अपने एयरबेस के उपयोग की अनुमति दी थी। इस पर हमारे विदेश मंत्री ने कहा था कि हम पाकिस्तान की तरह दलाल नहीं हैं। इस बयान पर उनसे माफी मांगने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने मिसाइल छोड़ने के लिए एयरबेस उपलब्ध कराया था। यदि पाकिस्तान माफी मांगने को कहता तो अलग बात होती, लेकिन हमारे ही देश के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने माफी मांगने की बात कही।
Published on:
16 Apr 2026 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
