पाली

VIDEO : पाली के पुनायता औद्योगिक क्षेत्र की कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का नुकसान

-देर रात की घटना-कपड़े के थान व अडान जली-सात दमकलों ने पाया काबू
less than 1 minute read
Apr 25, 2021
VIDEO : पाली के पुनायता औद्योगिक क्षेत्र की कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का नुकसान
VIDEO : पाली के पुनायता औद्योगिक क्षेत्र की कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का नुकसान

पाली। पुनायता औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार देर रात एक फैक्ट्री में आग लग गई। इससे बड़ी संख्या में कपड़े के थान व अडान जलकर राख हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सात दमकलों ने कई घंटों के बाद काबू पाया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया।

जानकारी के अनुसार पुनायता औद्योगिक क्षेत्र स्थित संदीप टेक्सटाइल के अडान पर कपड़े के थान सूख रहे थे। जिसमें देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग बढ़ती देख फैक्ट्री में मौजूद श्रमिकों व अन्य लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। आग नहीं बुझती देख दमकल विभाग को सूचना दी गई।

जिसके बाद मौके पर पहुंची सात दमकलों ने कई घंटों के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। फैक्ट्री मालिक पुखराज लसोड़ ने बताया कि आग में बड़ी संख्या में कपड़े के थान व अडान जल गई। लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

Published on:
25 Apr 2021 08:31 am