
पाली। शहर के निकटवर्ती हेमावास बांध [ Hemavas Dam ] में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग [ Fire incident ] गई। हवा का रुख तेज होने के कारण आग बांध के चारों तरफ फैल गई। हेमावास सरपंच मोहनलाल पटेल की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी [ Fire department ] की सहायता से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को हेमावास बांध के खेतों में गेहूं की कटाई के बाद पड़ी घास में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हवा का रूख तेज होने के कारण आग बांध के चारों तरफ फैल गई। आग का धुआं देख आसपास से किसान भी जमा हो गए। किसानों ने अपने-अपने साधनों से आग पर बुझाने का प्रयास किया। आग बढ़ती देख हेमावास सरपंच पटेल ने दमकल विभाग को सूचना दी।
जिस पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और किसानों के साथ दमकलकर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। इस दौरान त्रिभुवन सिंह कुंपावत, भागीरथ देवासी, रविंद्र सिंह कुंपावत, बनवारीलाल वैष्णव, अशोक खारवाल, दिनेश खारवाल आदि लोग मौजूद थे।