पाली

अचानक से जल उठा 20 ट्रक चारा, रात 2 बजे तक आग बुझाने के प्रयास करते रहे लोग

20 ट्रक चारा अज्ञात कारणों से लगी आग से जलकर स्वाह हो गया...
less than 1 minute read
May 22, 2019
fire

पाली/सोजत।

पाली जिले के सोजत में ग्राम अटपड़ा में अज्ञात कारण से आग लगने से चारा जल गया। देर रात तक दमकल आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही। जानकारी के अनुसार गांव के सत्तार खान पुत्र उस्मान खा मोयला के नोहरे में रखा 20 ट्रक चारा अज्ञात कारणों से लगी आग से जलकर स्वाह हो गया। सूचना पर पाली सोजत और बिलाडा से दमकल पहुंची। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे। रात 2 बजे तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे। यहां लोगों ने पानी के टेंकर और जेसीबी की सहायता से आग बुझने का प्रयास किया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इधर, सूचना पर सोजत से पुलिस जाप्ता भी पंहुचा।

इधर राजधानी जयपुर में एक कार में आग लग गई जिससे वह धू-धूकर जलकर राख हो गई। प्रताप नगर थाने इलाके के रिक्शा मुरलीपुरा गांव के पास निलंय कुंज रोड़ पर दोपहर बाद कार में आग लग गई और कार धू-धूकर जलकर राख हो गई7 कार को जलती देख आने-जाने वाले राहगीरों भीड़ लग गई7 पुलिस ने बताया की टैक्सी नम्बर की कार में आग लगी है पर आग लगने का कारण पता नहीं चला है7 कार के नम्बरों के आधार पर कार मालिक का पता लगाया जा रहा है।

Published on:
22 May 2019 04:12 am