
पाली/पावा। जिले के चाणौद गांव में बुधवार दोपहर को 6 बाड़ों में अचानक आग भभक गई। आग से एक ट्रैक्टर ट्रॉली, दो मोटरसाइकिल सहित 15 ट्रोली चारा जलकर राख हो गया। सूचना पर तखतगढ़ व सुमेरपुर से दमकल मौके पर पहुंची। आग बुझाने के प्रयास किया जा रहा है। चाणौद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चाणौद गांव के समीप सूजाराम पुत्र पेमाराम चौधरी, मदनलाल पुत्र लुंबाराम चौधरी, थानाराम पुत्र पेमाराम चौधरी, हेमाराम पुत्र पेमाराम चौधरी, नेनाराम पुत्र पेमाराम चौधरी व गणाराम पुत्र समाराम चौधरी के बाड़ों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से सजाराम के एक ट्रैक्टर ट्रॉली व दो मोटरसाइकिल जल कर राख हो गई।
जबकि मौके पर भैंस की बछड़ी को बचा लिया गया। आग से सूजाराम का एक ट्रैक्टर व एक ट्रॉली, दो मोटरसाइकिले, मदनलाल का एक ट्रॉली चारा, थानाराम का दो ट्रॉली चारा, हेमाराम के एक ट्रॉली सहित 15 ट्रॉली लकडिय़ा जलकर राख हो गई। सूचना पर तखतगढ़ व सुमेरपुर से दमकल मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
मची अफरा-तफरी
चाणौद गांव में गर्मी से पहली अचानक लगी आग से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने पानी के मटके, ट्रैक्टर टंकियों के साथ आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा।