पाली

कड़ाके की ठंड से दो दिन में तीन जगह रेल लाइन में फ्रैक्चर

- खीमेल-फालना के बीच की घटना, कर्मचारियों की सतर्कता से हादसा टला - रेलवे ने तीन की बजाय डेढ़ किलोमीटर पर तैनात किए गैंगमैन, अब होमगार्ड भी करेंगे गश्त
2 min read
Dec 16, 2018
Fracture in rail line in three places in two days from the cold winter
कड़ाके की ठंड से दो दिन में तीन जगह रेल लाइन में फ्रैक्चर

फालना (पाली). सर्दी के सितम से खीमेल-फ ालना जवाई बांध खंड के मध्य 2 दिन में रेल लाइन में तीन स्थानों पर फ्रेक्चर व वेल्डिंग फ्रेक्चर की घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि, रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से हादसा टल गया। उत्तर-पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के अधीन फ ालना बिरोलिया खंड पर शनिवार सुबह रणकपुर एक्सप्रेस के गुजरने के बाद तेज आवाज आई। मौके से गुजर रहे रेलवे गैंगमैन नारायण लाल कटारा व विश्वास मीणा ने देखा तो रेल लाइन फ्रेक्चर हो चुकी थी। तुरंत सुबह 6.10 बजे इसकी सूचना रेलपथ निरीक्षक जवाई बांध याकूब खां को दी। उन्होंने जवाई बांध स्टेशन मास्टर से संपर्क कर सभी रेलगाडिय़ों को फालना की तरफ अ ाने से रोकने के लिए कहा। मौके पर उपस्थित कर्मचारियों ने सुबह 6.55 बजे रेलवे लाइन को ठीककर धीमी गति से रेलगाडिय़ों को निकाला। इसके कुछ ही देर बाद मोतिहारी पोरबंदर गाड़ी वहां से गुजरी। इसी प्रकार खीमेल व फ ालना स्टेशन के मध्य मिली सूचना पर रेल कर्मचारियों ने वेल्डिंग फ्रेक्चर को ठीक कर सुपरफ ास्ट गाड़ी को धीमी गति से निकाला।

दोहरीकरण की नई रेल लाइन में दिक्कत
ये फ्रेक्चर उन लाइनों में सामने आए हैं, जो दोहरीकरण के तहत बिछाई थी। इसका कारण रेलवे लाइन का वेल्डिंग कार्य ग्रीष्म ऋ तु में करना बताया जा रहा है। रेलवे के मोरी बेड़ा से लेकर रानी तक के नए रेल खंड पर संभावित रेल फ्रेक्चर को देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा में तैनात गैंगमैन की संख्या रात में पेट्रोलिंग के लिए बढ़ा दी है। गैंगमैन को तीन किलोमीटर की बजाय डेढ़ किलोमीटर तक रेल लाइन की गश्त करने के निर्देश दिए हैं। निगरानी के लिए रेल गाडिय़ों में सुपरवाइजर भी तैनात किए गए, जो इंजन में बैठकर पेट्रोलिंग कर रहे गैंगमैन पर नजर रखेंगे। गैंगमैनों के साथ रेल लाइन की सुरक्षा के लिए 40 होमगार्ड लगाए गए हैं। जो इस खंड पर शीत ऋ तु में गश्त करेंगे।

कोई अनहोनी नहीं
रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता के कारण बिरोलिया फ ालना खंड पर हुए रेल लाइन में फ्रेक्चर को समय रहते ठीक कर दिया गया है। किसी प्रकार की घटना नहीं घटी।
याकूब खां, रेल पथ निरीक्षक, जवाई बांध, उत्तर-पश्चिम रेलवे, अजमेर मंडल

एक दिन पहले भी मिला था फ्रेक्चर
इससे पूर्व शुक्रवार को सुबह 9 बजे फ ालना स्टेशन यार्ड में जम्मू तवी एक्सप्रेस के प्रवेश करते समय अचानक रेल लाइन फ्रेक्चर हो गई। जानकारी लगने पर स्टेशन मास्टर ने तुरंत गाड़ी को रोका। करीब आधे घंटे तक गाड़ी खड़ी रही। रेल पटरी ठीक कर करीब आधे घंटे बाद गाडिय़ों को रवाना किया गया।

Published on:
16 Dec 2018 12:29 pm