पाली

फ्रैक्चर रेलवे ट्रेक से तेज स्पीड में गुजरी सूर्यनगरी एक्सप्रेस, हादसा टला

तेज सर्दी के चलते पाली-मारवाड़ जंक्शन रेलवे लाइन पर बोमादड़ा के निकट रविवार सुबह रेलवे ट्रेक फैक्चर हो गया।
less than 1 minute read
Dec 30, 2018
fracture in track

पाली। तेज सर्दी के चलते पाली-मारवाड़ जंक्शन रेलवे लाइन पर बोमादड़ा के निकट रविवार सुबह रेलवे ट्रेक फैक्चर हो गया। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। ऐसे में सुबह सूर्य नगरी एक्सप्रेस इस क्रेक पटरियों पर होती हुई तेज स्पीड में गुजर गई। गमीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। ट्रेन गुजरने के बाद रेलवे कर्मियों को इसकी जानकारी मिली। आनन-फानन में पटरियों के बीच लोहे का सपोर्ट लगाकर अस्थाई तौर पर मरम्मत की गई। इसके बाद चार ट्रेनों को कम स्पीड से निकाला गया। दोपहर में जोधपुर से आई विशेष टीम ने इस फ्रैक्चर को दुरस्त किया।

जानकारी के अनुसार पाली-मारवाड़ जंक्शन रूट पर माइल स्टोन संख्या 703 बोमादड़ा के निकट रेलवे ट्रेक पर क्रेक आ गया। तीन इंच चौड़े क्रेक से पटरियां अलग हो गई। इसकी भनक किसी को नहीं लगी। इस बीच रविवार सुबह करीब पांच बजे अहमदाबाद से जोधपुर जा रही सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन इस फैक्चर ट्रेक से तेज स्पीड में गुजर गई। उस समय अधिकांश यात्री नींद में थे। ट्रेन के गुजरने के बाद बोमादड़ा रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों को इसकी सूचना मिली। इस पर पाली से गैंगमैन मौके पर पहुंचे। पहले इस ट्रेक को अस्थाई तौर पर ठीक किया गया। इसके बाद जम्मूतवी एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस सहित चार ट्रेन को कम स्पीड से निकाला गया। पाली स्टेशन पर ये चारों ट्रेन खड़ी रही। दोपहर में जोधपुर से विशेष टीम पहुंची और ट्रेक को दुरस्त किया।

Published on:
30 Dec 2018 07:25 pm