पाली

70 साल के जवान ने जब रैस लगाई को हर कोई देखता रह गया

बींजा मेें चल रहे खेल महासंग्राम में हुए रोमाचंक मुकाबले
less than 1 minute read
Nov 14, 2018
pali news
70 साल के जवान ने जब रैस लगाई को हर कोई देखता रह गया

रोहट. बींजा गांव में अखिल भारतीय आंजणा महासंगठन की ओर से चल रहे खेल महासंग्र्राम में मंगलवार को खेल के महारथियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर श्रेष्ठता हासिल की। यहां मैच देखने के लिए आस-पास के गांवों सहित पाली व जोधपुर आदि शहरों से भी बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। जिन्होंने हुटिंग कर व तालियां बजाकर खिलाडि़यों का उत्साह बढ़ाया। खेल महासंग्राम के राष्ट्रीय संयोजक भैराराम चौधरी ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में रेवदर सिरोही की टीम ने आंजणा रॉयल्स सांचौर पर ३१-२३ से जीत दर्ज की। सायला जालोर ने पिंडवाड़ा को २७-१९ से, रानीवाड़ा ने संत किशनाराम क्लब जोधपुर को ३७-२७ से हराया। बालाजी क्लब नापाखेड़ा ने आंजणा क्लब पिंडवाड़ा सिरोही पर ५४-१२ से जीत दर्ज की। संत किशनाराम क्लब ने रेवदर टीम को ३३-२६ से, सुपर स्टार सायला ने अहमदाबाद को २८-२० से व रानीवाड़ा ने सांचौर को ३६-२० से पराजित किया।
इनका रहा सहयोग
इसमें युवा संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोहनलाल आंजणा, उपाध्यक्ष सुरेश पटेल, राजेन्द्र पटेल, तहसील अध्यक्ष केवलराम पटेल, बंशीलाल चौधरी वायद, जोधपुर जिलाध्यक्ष आइदानराम पटेल, पाली जिलाध्यक्ष नारायण पटेल राणा, उपाध्यक्ष रमेश पटेल, सांवलराम चौधरी, श्रवण पटेल यूनिटेक, शंकर पटेल मालवा, वागाराम समुजा, तेजाराम रायथल, सूरता राम झंवर, कानाराम पटेल, भल्लाराम, अखाराम कंमाडो, भंवराराम पटेल, रमेश कलाली, सुरताराम डोली, नानकराम डोली, श्रवण पटेल नारनाडी, कैलाश पटेल, श्रवण, आंनद, जोधाराम पटेल, विजय सुथार ने सहयोग किया।

Published on:
14 Nov 2018 02:31 pm