विवाहोत्सवों को लेकर बाजारों में लोगों ने सामग्री करवाई बुक
Pali News : मलमास लगने पर विवाहोत्सवों व मांगलिक कार्यक्रमों पर एक माह पहले लगी रोक मकर संक्रांति पर हटने वाली है। जिले के गली-मोहल्लों में एक बार फिर शादियों की शहनाइयां गूंजेगी। इस बार 15 जनवरी से विवाह मुहूर्त की शुरुआत हो रही है।
इसके बाद 6 मार्च तक करीब 12 विशेष मुहूर्त हैं। विवाहों पर 14 मार्च से एक माह के लिए शादियों पर रोक लग जाएगी। पं. विशाल जोशी ने बताया कि मकर में सूर्य के प्रवेश करते ही सूर्य का उत्तरायण माना जाता है और सूर्य के उत्तरायण से ही विवाह कार्य की फिर शुरुआत हो जाती है। 6 माह का उत्तरायण काल, उत्तरायण का समय अलग-अलग धार्मिक मांगलिक कार्यों का विशेष माना जाता है। उधर, विवाहोत्सवों को लेकर बाजारों में रौनक है।
14 मार्च से 14 अप्रेल तक फिर मीन मास की संक्रांति होने से मांगलिक कार्य नहीं होंगे। 14 मार्च के बाद में मीन संक्रांति आरंभ होगी, यह भी मलमास की श्रेणी में आता है। 14 मार्च से 13 अप्रेल के मध्य अलग-अलग प्रकार के साधना उपासना का अनुक्रम रहेगा। 14 अप्रेल के बाद फिर मांगलिक शुरू होंगे।
सर्राफा बाजार में विवाह के लिए आभूषणों की खरीदारी बढ़ी है। बाजारों में अब खरीदारी करने वालों की हलचल है।
विवाहोत्सवों वाले घरों में तैयारियां जोरों पर है। उधर, वेडिंग इंडस्ट्री भी सक्रिय हो गई है। विवाह में जाने के लिए भी लोग कपड़ों सहित अन्य सामग्री की खरीदारी कर रहे है।
जनवरी : 16, 17, 21, 22, 25
फरवरी : 7, 13, 18, 20, 21, 25
मार्च 5, 6
जनवरी : 15, 16
फरवरी : 7, 14
जनवरी : 15, 22, 25, 31
फरवरी : 4, 10, 19, 22