23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली में गैस एजेंसी के गोदाम से 88 सिलेंडर चोरी, मचा हड़कंप, मामला दर्ज

Pali gas cylinder theft : गुड़ा ऐदला थाना क्षेत्र में तोगावास हाईवे स्थित भारत गैस एजेंसी के गोदाम से 88 गैस सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

पाली

image

kamlesh sharma

Apr 05, 2026

Gas found to be short in 27 cylinders belonging to a company in Bhopal

Gas found to be short in 27 cylinders belonging to a company in Bhopal- सांकेतिक तस्वीर

गुंदोज (पाली)। गुड़ा ऐदला थाना क्षेत्र में तोगावास हाईवे स्थित भारत गैस एजेंसी के गोदाम से 88 गैस सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पाली निवासी विशाल मर्लेचा, जो भारत गैस एजेंसी के प्रोपराइटर हैं, ने गुड़ा एंदला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। कि उनका गैस गोदाम ग्राम तोगावास में नेशनल हाईवे पर तोगावास प्याऊ के सामने स्थित है, जहां गैस सिलेंडरों का स्टॉक रखा जाता है।

उन्होंने बताया कि 19 मार्च को गोदाम में कुल 263 गैस सिलेंडर रखे गए थे। लेकिन 28 मार्च को जब वह गोदाम पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर चौंक गए। गोदाम के मुख्य गेट सहित अंदर के तीनों गेट के ताले टूटे हुए थे।

जांच करने पर सामने आया कि गोदाम में केवल 175 सिलेंडर ही बचे हैं, जबकि 88 सिलेंडर चोरी हो चुके हैं। इतना ही नहीं, गोदाम के चारों गेट के टूटे हुए ताले भी मौके से गायब पाए गए, जिससे चोरी की घटना को सुनियोजित माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। फिलहाल गुंदोज चौकी प्रभारी समुद्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में मामले की जांच जारी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी

उधर, बगड़ी नगर पुलिस थाने में एक वृद्ध व्यक्ति ने अपने ही संबंधियों के विरुद्ध अलमारी खोलकर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरीकर ले जाने का नामजद प्रकरण दर्ज करवाया हैं। पुलिस ने रिपोर्ट अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि देवजी का केरिया बगड़ी निवासी ढ़गलाराम ने रिपोर्ट दी कि वह अपने भाई थानाराम व माता अणची देवी के साथ रह रहा है। उसके व थानाराम, मेरी माता के अलावा थानाराम की पुत्री मोनिका पत्नी घेवरराम पाचूंडा खुर्द व घेवरराम पुत्र सुखाराम करीब छह महीने से उसके घर में रह रहे हैं। उसकी अलमारियों की चाबियां खुले में पड़ी रहती हैं। पिछले दिनों उसकी अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए।