4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

​​​​​Rajasthan Rain Alert: 16 जिलों के लिए ट्रिपल अलर्ट, आकाशीय बिजली-तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

Rajasthan Weather Alert: प्रदेश के कई जिलों में अगले दो घंटों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। तेज आंधी, बारिश और मेघगर्जन को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Rakesh Mishra

Apr 04, 2026

Rajasthan weather alert, Jaipur weather today, IMD yellow alert Rajasthan, Rajasthan rain alert April, thunderstorm warning Rajasthan, Rajasthan aandhi tufan news, Bikaner weather update, Nagaur rain alert, Jaipur rain forecast today, Rajasthan lightning alert, Rajasthan storm warning today, IMD nowcast alert Rajasthan, Rajasthan wind speed alert, Rajasthan districts weather news, Ajmer weather alert, Bharatpur rain warning, Rajasthan weather news Hindi, Rajasthan live weather update

फाइल फोटो

जयपुर। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी है। चार अप्रेल को जारी तात्कालिक चेतावनी के अनुसार श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, पाली, सीकर, टोंक, अलवर, जयपुर, दौसा, अजमेर, भीलवाड़ा, भरतपुर, करौली सहित आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

यह वीडियो भी देखें

चल सकती है तेज हवा

मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सुरक्षा को लेकर विभाग ने कहा है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। खुले स्थानों में जाने से परहेज करें और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें। मौसम केंद्र ने स्पष्ट किया है कि यह चेतावनी अगले 2 घंटों तक प्रभावी रहेगी।

परिसंचरण तंत्र सक्रिय

वहीं मौसम विभाग के अनुसार चार अप्रेल को राज्य के ऊपर परिसंचरण तंत्र सक्रिय होने से कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। खासकर जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और बीकानेर संभाग के क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ मेघगर्जन हो सकता है, जबकि जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

तेज बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र के अनुसार छह अप्रेल को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से राज्य के कई क्षेत्रों में फिर से तेज आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। सात अप्रेल को इस पश्चिमी विक्षोभ का सबसे अधिक असर रहने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी, ओलावृष्टि और मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

आठ अप्रेल को राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम फिर से शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खुले में रखी फसलों और अनाज को सुरक्षित स्थान पर रखें या ढककर रखें, ताकि बारिश और खराब मौसम से नुकसान से बचाया जा सके।