2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Roadways: सफर होगा आसान, राजस्थान के इस जिले को मिली 12 नई बस, अब 46 रूटों पर दौड़ेंगी 47 बसें

Rajasthan Roadways New Bus: रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, सिरोही आगार को नई बसें मिली हैं। इन बसों के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा और नए रूटों पर यात्रा के विकल्प मिलेंगे।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Roadways New Bus, Rajasthan Roadways New Bus in Sirohi, Rajasthan Roadways New Bus in Rajasthan, Rajasthan Roadways New Bus Latest News, Rajasthan Roadways New Bus Update News, Rajasthan Roadways New Bus Latest News, Sirohi News, Rajasthan News

हरी झंडी दिखाकर बसों को रवानगी देते मंत्री। फोटो- पत्रिका

सिरोही। जिले के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के सिरोही आगार को नई बसों का तोहफा मिला है। आगार को कुल 12 अनुबंधित बसें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 5 सुपर एक्सप्रेस श्रेणी की बसें बुधवार को निर्धारित रुटों पर रवाना कर दी गईं। वहीं शेष 7 सेमी डिलक्स स्टार लाइन श्रेणी की बसें भी आगार को मिल चुकी हैं, जिन्हें जल्द ही आमजन की सुविधा के लिए संचालन में लाया जाएगा।

इन नई बसों के जुडऩे से सिरोही आगार में अब कुल 47 बसें हो जाएंगी, जो 46 रूटों पर संचालित होंगी। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक विकल्प और बेहतर सुविधा मिलेगी। नई बसें सिरोही से अहमदाबाद, जालोर, बालोतरा, जैसलमेर, कोटा, उदयपुर, चित्तौडगढ़़ और जोधपुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए चलाई जाएंगी। इन रूटों पर बसों के संचालन से न केवल स्थानीय यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापारिक और शैक्षिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा।

यात्रियों को मिलेगी राहत

नई बसों के आने से सिरोही आगार की क्षमता बढ़ गई है। अब यात्रियों को सीटों की उपलब्धता में आसानी होगी और लंबी दूरी की यात्रा अधिक आरामदायक बनेगी। सुपर एक्सप्रेस और सेमी डिलक्स बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जिससे सफर का अनुभव बेहतर होगा।

इन रूटों पर चलेगी यह बसें

  • कोरटा, सिरोही, रेवदर, अहमदाबाद
  • सिरेाही, आबूरोड, सिरोही, जालोर, बालोतरा, नांगाणारायजी
  • सिरोही-मंडार, सांचौर, बाड़मेर, जैसलमेर
  • सिरोही-भीनमाल, सिरोही, उदयपुर, चितौडगढ़, कोटा
  • सिरेाही, उदयपुर, सिरोही, उदयपुर, सिरोही
  • सिरोही, भीनमाल, सिरोही, उदयपुर
  • सिरोही, आबूरोड, सिरोही, जोपधुर, सिरोही
  • सिरोही, आबूराज, सिरोही, जोधपुर
  • सुमेरपुर, शिवगंज, पिण्डवाड़ा, उदयपुर,
  • सिरोही, जालोर, नाकोड़ा, जालोर, सिरोही, सिरोहीरोड
  • सिरोही, बालोतरा, सिरोही, रेवदर, सिरोही
  • सिरोही, आबूरोड, सिरोही, भीनमाल, सिरोही, आबूरोड
  • सिरोही, जालोर, सिरोही, आबूरोड, सिरोही, जालोर

राज्यमंत्री देवासी ने दिखाई हरी झंडी

वहीं राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम सिरोही आगार की नई 5 सुपर एक्सप्रेस बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिरोही आगार परिक्षेत्र के निवासियों और जनप्रतिनिधियों की लंबे समय से व्यापारिक एवं धार्मिक स्थलों तक बस संचालन की मांग को देखते हुए निगम ने ग्रीष्मकालीन 2026 में कुल 12 अनुबंधित वाहन आवंटित किए थे।

इनमें से 5 सुपर एक्सप्रेस बसें अब आगार को प्राप्त हो गई हैं। इन बसों को मंत्री ओटाराम देवासी और जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। इस मौके विरेन्द्र सिंह चौहान, ताराराम माली, बाबुसिंह, मुख्य प्रबंधक यशवंतराज सिंघाडिया, डीएसपी मुकेश चौधरी तथा तहसीलदार जगदीश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

इनका कहना

आगार को कुल 12 अनुबंधित बसें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 5 सुपर एक्सप्रेस श्रेणी की बसें बुधवार को रवाना कर दी गईं। वहीं शेष 7 सेमी डिलक्स स्टार लाइन श्रेणी की बसें भी आगार को मिल चुकी हैं, जिन्हें जल्द ही आमजन की सुविधा के लिए संचालन में लाया जाएगा।

  • यशवंत राज सिंघारिया, मुख्य प्रबंधक, रोडवेज आगार, सिरोही