पाली

Good News: राजस्थान में विद्यार्थियों को जल्द मिलेगा फ्री टेबलेट, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान ने जारी की सूची

Good News : राजस्थान में मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट देने की योजना में तेजी आ गई है। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर चयनित विद्यार्थियों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक को भेजी है।

2 min read
May 31, 2024
Good News Rajasthan Students will Soon Get Free Tablet Secondary Education Rajasthan has released list
राजस्थान में विद्यार्थियों को जल्द मिलेगा फ्री टेबलेट

Good News : राजस्थान के मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट देने की योजना तो शुरू की गई, लेकिन पिछले दो सत्र से विद्यार्थियों को टेबलेट नहीं दिए है। इस सत्र विद्यार्थी भी अब इस योजना के पात्र है। इस सत्र के विद्यार्थियों के लिए तो नहीं, लेकिन सत्र 2021-22 व 2022-23 के विद्यार्थियों को टेबलेट मिलने की आस जगी है। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर की ओर से दोनों सत्र के 55 हजार 727 चयनित विद्यार्थियों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक को भेजी है। कक्षा आठवीं, दसवीं, प्रवेशिका, कक्षा 12वीं (कला, वाणिज्य व विज्ञान वर्ग) तथा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के श्रेष्ठ छात्र-छात्राओं की इस सूची का मिलान विद्यार्थियों की अंक तालिका से करना होगा। सही पाए जाने वाले विद्यार्थियों की सूचना एक सप्ताह में निदेशालय भेजनी होगी।

सत्र में कक्षा अनुसार चयनित विद्यार्थियों की संख्या

सत्र 2021-22 : कक्षा आठवीं 9300, कक्षा दसवीं 9114, प्रवेशिका 171, 12वीं कला 4448, वाणिज्य 639, विज्ञान 4012, वरिष्ठ उपाध्याय 177।

सत्र 2022-23 : कक्षा आठवीं 9300, कक्षा दसवीं 9114, प्रवेशिका 175, 12वीं कला 4450, वाणिज्य 635, विज्ञान 4012, वरिष्ठ उपाध्याय 180।

यह भी पढ़ें -

चयनित विद्यार्थियों की संख्या

जिला - 2021-22-22-23
अजमेर - 1091 - 1095
अलवर - 1124 - 1147
बांसवाड़ा - 491 - 553
बारां - 553 - 473
बाड़मेर - 1246 - 1208
भरतपुर - 933 - 971
भीलवाड़ा - 1011- 1036
बीकानेर - 1145 993
बूंदी - 648 - 639
चित्तौड़गढ़ - 615 558
चूरू - 1099 - 924
दौसा - 771 - 762
धौलपुर - 670 - 641
डूंगरपुर - 615 - 640
हनुमानगढ़ - 1072 - 1124
जयपुर - 1667 1745
जैसलमेर - 765 - 770
जालोर - 639 - 579
झालावाड़- 688 - 680
झुंझुनूं- 787 - 994
जोधपुर - 1088 - 1092
करौली - 844 - 800
कोटा - 732 - 725
नागौर - 1051 - 1066
पाली- 1195 - 1108
प्रतापगढ़ - 439 - 435
राजसमंद - 479 485
स. माधोपुर- 529 - 535
सीकर - 1023 - 1156
सिरोही- 843 - 851
श्रीगंगानगर - 700 - 694
टोंक - 716 - 725
उदयपुर - 592 - 662
कुल - 27861 - 27866।

यह भी पढ़ें -

Published on:
31 May 2024 04:33 pm