इसके साथ ही संभागीय आयुक्त आरुषि मालिक ने गुरुवार को बस्सी उपखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कानोता 132 के.वी. जी एस एस स्टेशन, बस्सी उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय, एसीएम कोर्ट का निरीक्षण किया। उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। राजकीय पशु चिकित्सालय मण्डाना व आयुष्मान आरोग्य मन्दिर मण्डाना जिला दौसा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आमजन की बिजली, पानी व अन्य कार्यों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने, हीटवेव के प्रति जनता को जागरूक करने, गर्मी पानी बिजली की निर्बाध आपूर्ति बनाये रखने के निर्देश दिए।