16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Update: मौसम का बड़ा यू-टर्न, 18-19-20-21 मार्च को दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश की चेतावनी

Western Disturbance Rajasthan: राजस्थान में 18 से 21 मार्च के बीच एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से कई जिलों में तेज हवा, मेघगर्जन और हल्की बारिश हो सकती है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan weather update, Rajasthan rain forecast March 18 19 20 21, Western disturbance Rajasthan alert, Rajasthan storm warning, IMD Rajasthan weather update, Rajasthan thunderstorm forecast, Rajasthan strong wind alert, Rajasthan weather news today, Rajasthan rain and storm update, North India western disturbance news, Rajasthan dust storm forecast, Rajasthan weather alert March 18 to 21, Rajasthan temperature drop forecast, Rajasthan weather change news, Rajasthan IMD rain warning
Play video

फाइल फोटो

जयपुर। राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 से 21 मार्च के बीच राज्य में एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से कई जिलों में मेघगर्जन, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश (Rajasthan Rain Forecast) होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की भी उम्मीद है।

मौसम विभाग (IMD Rajasthan Weather Update) के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ इलाकों में मेघगर्जन और हल्की बारिश का असर देखने को मिला है। इसके कारण कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे

फिलहाल राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 16 और 17 मार्च को प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद मौसम में तेजी से बदलाव आएगा और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते ही कई क्षेत्रों में बादल छाने लगेंगे।

तेज हवा की चेतावनी

18 मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलने और कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

यह वीडियो भी देखें

मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 मार्च को इस पश्चिमी विक्षोभ का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी और बारिश (Rajasthan Storm And Rain Alert) की संभावना है।

तेज हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव का असर खासकर पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में अधिक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को तेज आंधी और मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।