
पाली। वसुंधरा सरकार बधाई संदेश के नाम पर चुनावी फसल काटने की तैयारियों में जुट गई है। पिछले तीन सालों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री के बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि सीएम का बधाई संदेश सरकारी कर्मचारी व अधिकारी लाभार्थियों के घर पहुंचा रहे हैं। प्रत्येक सरकारी विभाग अन्य कार्य छोड़ प्राथमिकता से सीएम के बधाई संदेश पहुंचाने में जुटा है।
उद्यान विभाग में 1841, आत्मा योजना में 72, कृषि विभाग में 2475, चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग में करीब 7 से 8 हजार, प्रधानमंत्री आवास योजना में 14 हजार 362 व नरेगा योजना में करीब 8 हजार लोगों को पिछले तीन सालों में विभिन्न सरकारी योजना का लाभ मिला है। इन लोगों को कृषि व पंचायत राज विभाग के कर्मचारी व अधिकारी घर जाकर मुख्यमंत्री राजे का बधाई संदेश दे रहे हैं।
रेंग रही सरकारी योजनाएं
सरकार की कई योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप काम नहीं हो रहा। पंचायतराज विभाग में महानरेगा योजना में स्वीकृत दर्जनों की संख्या में काम आधे अधूरे पड़े हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक आदर्श तालाब बनना था, लेकिन नाममात्र का ही काम हुआ। शौचालय के भुगतान के लिए लोग प्रधानमंत्री तक पत्र लिख रहे हैं। 50 हजार लोगों के शौचालय का भुगतान अटका हुआ है।
बधाई संदेश दिए
प्रधानमंत्री आवास योजना व विभिन्न योजनाओं में जिन लोगों को लाभ मिला है। उन लोगों को व्यक्गित रूप से घर जाकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बधाई संदेश दिए हैं।
राजपालसिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, पाली
करणसिंह उद्योग व्यापार संघ के अध्यक्ष निर्वाचित
फालना. उद्योग व्यापार संघ फालना कार्यकारिणी के चुनाव में करणसिंह राजपुरोहित 3 मतों से विजयी हुए। जिन्हें निर्वाचन अधिकारी ने नियुक्ति पत्र दिया। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. सुरेशचन्द्र अग्रवाल व डॉ. गौतम शर्मा के सान्निध्य में हुए चुनाव में कार्यकारिणी के सदस्य के 17 पदों के लिए 23 नामांकन प्राप्त हुए। जिनमें से 6 के नाम वापस लेने पर कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में संभव मरलेचा, भोपालसिंह गुर्जर, मोहम्मद आशिफ, उदेशकुमार, मनोज चौधरी, पुनीत खांटेड, देवीचन्द रावल, अमित मेहता, जगदीश चौधरी, रूपेश गुप्ता, प्रवीण मेवाडा, सोनाराम, बलवीरसिंह, अंकित राठौड़, कुलदीपसिंह, राजीव अग्रवाल, महेन्द्र तिवारी