पाली

हैल्दी पाली : स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत आयोजित योग शिविर से शहरवासी हो रहे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहा शहर  
2 min read
Jun 08, 2018
yoga shivir
हैल्दी पाली : स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत आयोजित योग शिविर से शहरवासी हो रहे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

पाली. हेल्दी पाली की थीम पर राजस्थान पत्रिका व नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को नया हाउसिंग बोर्ड स्थित गौतम ऋषि उद्यान (शिव गौरी वाटिका के पास) में योग शिविर आयोजित हुआ। इसमें योग प्रशिक्षक विजयराज सोनी, अम्बालाल सोलंकी व दीपिका कटारिया ने क्षेत्रवासियों को योग के गुर सिखाए तथा योग -प्राणायाम के फायदे बताए।

शिविर में महिलाओं व बच्चों ने भी योग के विभिन्न आसन किए। इस दौरान कई जागरूक महिलाओं ने योग को लेकर प्रशिक्षकों से जानकारी ली।

कार्यक्रम में राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय पाली के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवकुमार शर्मा ने शिविरार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की बात कही तथा नियमित रूप से योग करने एवं खान-पान में सुधार को लेकर जानकारी दी।

पत्रिका की पहल सराहनीय

राजस्थान पत्रिका व नगर परिषद की ओर से शहरवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा योग शिविर काफी सराहनीय है। इनकी प्रेरणा से शहरवासी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

- जितेन्द्र रामचंदानी, नया हाउसिंग बोर्ड

प्रशिक्षकों से जाने योग के फायदे

घर के आगे उद्यान में योग शिविर आयोजित होने की जानकारी मिली तो उसका हिस्सा बना। प्रशिक्षकों की देख-रेख योग के कई आसन किए। काफी अच्छा लगा। अब नियमित योगाभ्यास करूंगा।

- श्रवण गोयल, नया हाउसिंग बोर्ड

स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी

शिविर में आना काफी अच्छा लगा। पहला दिन था इसलिए कई आसन करने में थोड़ी मुशिकल हुई। अब नियमित योगाभ्यास करूंगी।

- पूजादेवी, नया हाउसिंग बोर्ड

योग शिविर का बनूंगा हिस्सा

योग शिविर में आकर काफी अच्छा लगा। अब शहर में जहां भी शिविर आयोजित होंगे, उसका हिस्सा बनूंगा। योग से बॉडी को होने वाले फायदों के बारे में जाना तो अच्छा लगा।

- संजय जोशी, नया हाउसिंग बोर्ड

आगे यहां होंगे योग शिविर

नौ जून - नेहरू उद्यान।
10 जून - साइंस पार्क।

11 जून - पैकेज कॉलोनी उद्यान।
12 जून - बांगड़ स्टेडियम।

13 जून - बांगड़ कॉलेज परिसर।
14 जून - नगर परिषद परिसर।

15 जून - टैगोर नगर शिव मंदिर उद्यान।
16 जून - घरवाला जाव आजाद उद्यान।

17 जून - गांधी नगर द्वितीय उद्यान।
18 जून - आदर्श नगर आई माता उद्यान।

19 जून - जय नगर मारूति नंदन उद्यान।
20 जून - नया गांव महादेव मंदिर उद्यान।

Published on:
08 Jun 2018 02:19 pm