
पाली। Heavy Rain In Pali Rajasthan : मानसून ने शविवार सुबह एक बार फिर पाली जिले में दस्तक दे दी है। जिले के कई गांवों व कस्बों में मेहरबान हुए इन्द्रदेव से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। कहीं रिमझिम जो कहीं झमाझम बारिश [ Live rain in pali ] से सडक़ों पर पानी बहने लगा है। जिले की कई नदी-नालों पर भी तेजगति से पानी बहने लगा हैं। बांधों में भी लगातार पानी की आवक जारी है।
जिले के सोजत रोड व आसपास के क्षेत्र में सुबह शुरू से हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं हेमावास गांव में रूक-रूक के बारिश का दौर जारी है। जिले के धनला व जोजावर सहित आसपास के क्षेत्र में हुई तेज बारिश से सडक़ों पर पानी बहने लगा है। वहीं अरावली की तलहटी में बसे गांवों में बारिश का दौर जारी है।
नाड़ोल कस्बे सहित आसपास के गांवों में हुई बारिश से कस्बे की बिजली बंद हो गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के रायपुर सहित क्षेत्र के गांवो में हुई तेज बारिश से लूनी बांध की चादर का गेज चार इंच हो गया है। मेघड़दा व कालब नदी उफान पर है। राणावास, खिंवाड़ा, रोहट, सेवाड़ी सहित पिपलिया में तेज बारिश से सडक़ों पर पानी भरने लगा है।