पाली

VIDEO : हेमावास बांध में आया 59 एमसीएफटी पानी, अब इस पानी से शहरवासियों की बुझाई जाएगी प्यास

-हेमावास बांध में रिसाव को लेकर जलदाय विभाग ने मंडली तालाब में लिया पानी Heavy rain In Pali :
less than 1 minute read
Jul 29, 2019
Heavy rain In Pali : Supply of water in city from Hemavas dam of Pali
VIDEO : हेमावास बांध में आया 59 एमसीएफटी पानी, अब इस पानी से शहरवासियों की बुझाई जाएगी प्यास

पाली।heavy rain in pali : जिले में रविवार को हुई बारिश के बाद हेमावास बांध [ Hemavas dam ] में सोमवार शाम तक 59 एमसीएफटी पानी की आवक हुई है। बांध में रिसाव की समस्या के कारण जलदाय विभाग [ phed ] ने सोमवार शाम सवा पांच बजे से इस पानी को मंडली तालाब में लेना शुरू कर दिया। जिससे उसका उपयोग अब पाली शहर में पेयजल के रूप में किया जा सकेगा।

जलदाय विभाग के अनुसार हेमावास बांध में 59 एमसीएफटी पानी आया है। इससे पेयजल [ Drinking water supply ] के लिए करीब आठ-दस दिन उपयोग में लिया जा सकता है। बांध में रिसाव की समस्या के कारण सोमवार शाम से बांध का पानी मंडली तालाब में लेना शुरू कर दिया गया है। अब मंडली तालाब में जमा हो रहे पानी से शहर में सप्लाई की जा सकती है। पाली सिटी टैंक [ pali city Tank ] का गेज बरसात के कारण 7 फीट हो गया है। इस पानी से पाली शहर में सात दिन तक जलापूर्ति की जा सकती है।

Published on:
29 Jul 2019 06:36 pm