पाली

सरकारी कार्मिकों के लिए हेलमेट अनिवार्य

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Feb 03, 2019
सरकारी कार्मिकों के लिए हेलमेट अनिवार्य
सरकारी कार्मिकों के लिए हेलमेट अनिवार्य

पाली. राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह 4 से 10 फरवरी तक मनाया जाएगा। इसको लेकर जिला कलक्टर ने शनिवार को आदेश जारी किया है कि जिले के समस्य राजकीय अधिकारी व कर्मचारी को दुपहिया वाहन पर हेलमेट पहनना जरूरी है। सम्बंधित कार्यालयध्यक्ष इसकी पालना करवाएंगे और रिपोर्ट पेश करेंगे। जो भी कर्मचारी या अधिकारी इस नियम को तोड़ेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। इधर, आमजन के लिए भी दुपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनना जरूरी है।


चार फरवरी से सडक़ सुरक्षा सप्ताह शुरू होगा। इससे दो दिन पहले जिला कलक्टर दिनेशचंद जैन ने आदेश जारी किए कि चार फरवरी से दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना जरूरी है। कार्यालय आने-जाने में जो सरकारी अधिकारी व कर्मचारी दुपहिया वाहन का उपयोग करते हैं, उनके लिए हेलमेट जरूरी है। एेसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। इधर, शहर यातायात प्रभारी निरमा विश्नोई ने बताया कि आमजन के लिए भी हेलमेट पहनना जरूरी है। जो भी बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाते मिला तो चालान काटा जाएगा। कार्यालयध्यक्ष को हर सप्ताह इसकी पालना रिपोर्ट देनी होगी।

रोहट में पथ संचलन आज, करेंगे स्वागत
रोहट. उपखंड मुख्यालय पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर पथ संचलन निकाला जाएगा। दोपहर दो बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से पथ संचलन रवाना होगा, जो पशु चिकित्सालय, डॉ. हेडगेवार मार्ग, जैन मंदिर, शहीद भगत सिंह चौक, रोहटगढ़ रोड़, महालक्ष्मी मंदिर, महादेव मठ, पटेल मोहल्ला, सदर बाजार, गणेश चौक, सुखाडि़या मोहल्ला, आदर्श विद्या मंदिर रोड होते हुए आदर्श विद्या मंदिर पहुंचेगा, जहां कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पथ संचलन के स्वागत में जहां रंगोलियां सजाई गई हैं।


साइंस पार्क में आज होगी बैठक
पाली. अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ की ओर से रविवार को साइंस पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा सहयोगिनियों की बैठक होगी। यह जानकारी जिला संयोजक रामलाल चौहान ने दी।


नि:शुल्क कक्षाएं कल से
पाली. अभिभाषक मण्डल की ओर से राजस्थान न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा के लिए नि:शुल्क विधि कक्षाओं का उद्घाटन सोमवार अपराह्न चार बजे जिला न्यायालय स्थित पुस्तकालय भवन में किया जाएगा। अध्यक्ष नन्दकिशोर बंसल ने बताया कि कक्षाएं 5 फरवरी से बार हॉल जिला कलक्ट्रेट परिसर में संचालित होगी। कक्षाओं का संचालन उपाध्यक्ष दिनेश एम. शर्मा व सचिव दुष्यंत व्यास करेंगे।

गढ़वाड़ा में चोरों ने जेवरात चुराए
रोहट. थाना क्षेत्र के गढ़वाड़ा गांव में एक मकान में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ करते हुए सोने चांदी के आभूषण चुरा कर ले गए। पुलिस ने बताया कि गढ़वाड़ा निवासी लक्ष्मणदास पुत्र द्वारकादास ने रिपोर्ट दी कि वह रात्रि में जैतपुर बिजली घर पर ड्यूटी पर था। घर पर परिवार के सदस्य सो रहे थे। इस
दौरान चोरों ने घर से जेवरात चुरा लिए।

Published on:
03 Feb 2019 01:38 am