पाली

Fair: इस शहर में देशभर से आए लोगों ने किया ऐसा

अखिल भारतीय ब्राह्मण स्वर्णकार समाज मंडोरा व परिहार गौत्र का मेला, गाजण माता के दर्शन कर चढ़ाई ध्वजा।

less than 1 minute read
Jan 07, 2024
मेले में आयोजित सभा में शामिल समाजबंधु।

अखिल भारतीय ब्राह्मण स्वर्णकार समाज मंडोरा व परिहार गौत्र का के दो दिवसीय मेले के दूसरे दिन शनिवार को अग्रसेन वाटिका के साथ गाजण माता मंदिर में जयकारा गूंजा। समाजबंधुओं ने गाजण माता मंदिर में माता का विधि-विधान से पूजन किया। माता के मंदिर पर ध्वजा चढ़ाकर मंगल कामना की। कई श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में बैठकर आराधना की। प्रचार मंत्री मोहित मंडोरा ने बताया कि मेले में सुबह अग्रसेन वाटिका में 11 कुंडीय हवन मंत्रोच्चार के साथ किया गया। समाजबंधुओं ने स्वाहा का उच्चारण करते हुए हवन वेदी में घी, शाकल्य आदि की आहुतियां देकर माता विश्वकल्याण के साथ सुख-समृदि्ध की प्रार्थना की। हवन के बाद माता की आरती की गई। समाजबंधुओं ने पाली के निकट पहाड़ी पर विराजमान गाजण माता के मंदिर पहुंचकर माता का वाघा किया और आरती की।

आगामी मेले को लेकर लगाई बोलियां
मेले में हवन व माता के दश र्न के बाद अग्रसेन वाटिका में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी मेले को लेकर समाजबंधुओं ने बोलियां लगाई। सभा में महाप्रसादी, आमंत्रण पत्रिका, माता के वाघा चढ़ाने, ध्वजा चढ़ाने, हवन, आरती, वाहन सेवा के साथ अन्य लाभ लेने वाले समाजबंधुओं का माला पहनाकर व साफा बांधकर बहुमान किया गया।
देशभर से पहुंचे समाजबंधु
मेले में पाली जिले के साथ ही प्रदेश व देश के विभिन्न स्थलों से समाजबंधु पहुंचे। उन्होंने मेले का लुत्फ उठाने के साथ माता का पूजन किया। अध्यक्ष विजयराज मंडोरा, सचिव कंवरलाल, सहसचिव सुनील, रामलाल मंडोरा, गिरधारीलाल मंडोरा, जेठमल परिहार, जगदीश, पुखराज, पारस, लोकेश, हेमंत आदि ने सहयोग किया।

Published on:
07 Jan 2024 09:57 am
Also Read
View All