पाली

‘शहरवासियों की ओर से शिकायत मिलेगी तो करवाएंगे जांच’

- शहरवासी कर चुके हैं जांच की मांग फिर भी जनता की किसी को परवाह नहीं... - सेंक रहे राजनीतिक रोटियां
2 min read
Sep 27, 2018
If you get complaints from the residents of the city,
‘शहरवासियों की ओर से शिकायत मिलेगी तो करवाएंगे जांच’

पाली/जैतारण। जलदाय मंत्री व विधायक सुरेन्द्र गोयल के शहर जैतारण में चल रहे 47 करोड़ के सीवरेज लाइन के काम में घटिया निर्माण की जांच करवाने की हिम्मत कोई नहीं कर रहा है। मंत्री गोयल, पालिकाध्यक्ष मंजू भाटी, ईओ हरीश गहलोत सिर्फ बहाने बना रहे हैं, जांच की पहल कोई नहीं कर रहा है। मंत्री गोयल अब कह रहे है कि शहरवासी शिकायत करेंगेे तो जांच करवाई जाएगी, जबकि एक दिन पूर्व शहर के युवा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग कर चुके हैं। मंत्री चाहे तो खुद आदेश देकर जांच करवा सकते हैं, लेकिन उनकी कार्यप्रणाली से लग रहा है कि वे नहीं चाहते जांच हो। पालिकाध्यक्ष भी अपने स्तर पर आदेश जारी कर जांच की मांग कर सकती है, लेकिन इससे पहले वे नगर पालिका के अधिशासी अभियंता का तबादला चाहती है। ईओ गहलोत भी जांच से मुंह मोड़ रहे हैं।

किसी को नहीं दिख रही कमियां
जैतारण सीवरेज का काम जहां हुआ, वहां सडक़ें धंस रही है। हाल ही में लगाई गई हौदियां टूट रही है। इससे हादसे हो रहे हैं। जिन गलियों में काम स्वीकृत है, वहां सडक़ों का काम नहीं हुआ। काम में घटिया निर्माण साफ दिख रहा है। इन सब के बावजूद मंत्री गोयल, पालिकाध्यक्ष व ईओ जांच को तैयार नहीं है। उन्हें यह कमियां नहीं दिख रही है।
मेरे से राजनीतिक द्वेषता रखने वाले लोग इसकी शिकायत कर रहे हैं। सीवरेज मेरी उपलब्धि है। शहरवासी शिकायत करेंगे तो इसकी जांच की जाएगी।
सुरेन्द्र गोयल, विधायक व जलदाय मंत्री।

सीवरेज कार्य में मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

कम्पनी कोटेण्डर व वर्क ऑर्डर भी राज्य सरकार जारी करती है। इसकी देखरेख अलग एजेन्सी करती है।
हरीश गहलोत, ईओ, नगर पालिका, जैतारण
सीवरेज का काम जरूरी है। इसकी जांच होनी चाहिए। इसके बिना उद्घाटन किया तो हम इसका विरोध करेंगे।
कृष्ण सिंह गुर्जर, युवा नेता, जैतारण
सीवरेज कार्य की जांच से पहले ईओ, जो पिछले चार साल से यहां काबिज है। उनका तबादला होना चाहिए, तभी निष्पक्ष जांच हो सकेगी। ईओ पर मंत्री की मेहरबानी है।
मंजू भाटी, पालिकाध्यक्ष,

Published on:
27 Sept 2018 11:05 am