पाली

सेहत सुधारो सरकार : सरकार कर रही मरीजो की अनदेखी वही जनप्रतिनिधि दे रहे केवल आश्वासन

जिले के हर अस्पताल में स्टाफ व सुविधाओं की कमी ने तो पहले ही सरकार के सभी दावों की पोल खोल दी है
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2017, 10:40 AM IST
Bypassing 6.5 lakh free treatment
Bypassing 6.5 lakh free treatment

पाली.

जिले के हर अस्पताल में स्टाफ व सुविधाओं की कमी ने तो पहले ही सरकार के सभी दावों की पोल खोल दी है। जिले में कई जनप्रतिनिधि एेसे भी है। जो सरकार में मंत्री पदों पर बैठे है। सबसे बड़ी समस्या है कि इन मंत्रियों के क्षेत्र में भी अस्पतालों की सेहत नासाज है। लोग अस्पतालों की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों के आगे रखते है। जनप्रतिनिधि इस समस्या को सरकार तक पहुंचाने की बात कहते है। लेकिन, इसके बीच में लोगों को सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल पाता है।

चिकित्साकर्मियों का टोटा, सरकार को लिख पत्र

सुमेरपुर.

राजकीय मेहता चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं के इलाज को लेकर सुविधाएं तो हैं, लेकिन कार्मिकों का टोटा है। अस्पताल में प्रतिमाह करीब 80-90 प्रसव होते है। लेकिन, प्रसव के पश्चात उन महिलाओं का ख्याल रखने वाला कोई भी नहीं होता है। अस्पताल में करीब 15 से 20 नर्सिंगकर्मियों की आवश्यकता है। लेकिन, अभी मात्र 4 नर्सिंगकर्मी के पद ही स्वीकृत है। इनमें से दो ही कार्यरत है। इसके साथ ही अस्पताल में हर ब्लड ग्रुप का सिर्फ एक-एक यूनिट रक्त ही उपलब्ध है। गर्भवती महिलाओं को आवश्यकता पडऩे पर परिजनों को अपने स्तर पर व्यवस्था करनी पड़ती है या महिलाओं को पाली रैफर करना पड़ता है।

सरकार को पत्र लिखा, जल्द होगा निस्तारण
राजकीय मेहता चिकित्सालय में स्टाफ की काफी कमी है। मरीजों को हो रही परेशानी के कई बार फोन आते है। कई बार उनकी समस्याओं का समाधान अपने स्तर पर करने की कोशिश भी करते है। इस समस्या को लेकर सरकार को पत्र भी लिखा हुआ है। जल्द निस्तारण होगा।

-मदन राठौड़, उपमुख्य सचेतक

लोगों के स्वास्थ्य के लिए प्रयास होंगे तेज

जैतारण.

क्षेत्र में स्थित विभिन्न चिकि त्सालयों में चिकित्सा सेवाओं में आई कमी को उजागर करने के लिए राजस्थान पत्रिका की ओर से सिलसिलेवार समाचारों का प्रकाशन करने के बाद क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास तेज हो चुके है। स्थानीय विधायक व जलदाय मंत्री सुरेंद्र गोयल अस्पताल को 100 बेड में क्रमोन्नत करवाने और चिकित्सकों के पद भरवाने के लिए प्रयास कर रहे है। वर्तमान में जैतारण चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ व नेत्र सहायक पद पर चिकित्सकों की कमी है। साथ ही ३५ एएनएम की पोस्ट खाली होने से ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्था व सेवाओं में कमी आ रही है।

जल्द होगा समाधान

शहर के चिकित्सालय को 100 बेड करवाने के लिए चिकित्सा मंत्री से बात चल रही है। मार्च के बजट में इसे करवाने का मेरा पूरा प्रयास है। अस्पताल में चिकित्सकों के लगभग सभी महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति करवा दी है। एएनएम के रिक्त पदों को जल्द भरवा दिया जाएगा।

-सुरेन्द्र गोयल, जलदाय विभाग मंत्री

Published on: