पाली

जन एजेंडा में उठे मुद्दे, नागरिकों ने दिए सुझाव

-राजनीति में स्वच्छता का लिया संकल्प
2 min read
Sep 17, 2018
Issues raised in public agenda, suggestions given by citizens
जन एजेंडा में उठे मुद्दे, नागरिकों ने दिए सुझाव

फालना। जन एजेंडा 2018 से 2023 के तहत बाली विधानसभा क्षेत्र की बैठक रविवार को रावली पोल पर आयोजित की गई। बैठक में पत्रिका चेंजमेंकर के अलावा नागरिकों ने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई अहम मुद्दे उठाए। नागरिकों ने क्षेत्र के विकास के उपयोगी सुझाव भी दिए।

बैठक में सभी एक राय व्यक्त कि चुनावों में घोषणा की जाती है। उन घोषणाअेां को पांच साल में हर राजनैतिक दल को पूरी करनी चाहिए। चुनाव में जातिवाद नहीं होना चाहिए। जनता से जो वादे करे उसे ईमनादारी से पूरा करे। चुनावों में धनबल का उपयोग नहीं करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक के दौरान पत्रिका के चेंजमेकर्स अभियान की सराहना करते हुए सभी ने राजनीति में स्वच्छता लाने के लिए संकल्प लिया। इस दौरान क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, अस्पतालों में सुधार करने, समूचे उपखण्ड क्षेत्र को टाडा में शाामिल करने और पर्यटन की संभावनाओं को मूर्त रूप देने संबंधी मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। इस मौके पर नगरपालिका उपाध्यक्ष जगाराम चौधरी, पार्षद दलवीरसिंह चौहान, चैंज मेकर लीडर नरपत जैन, सुरेश राजपुरोहित, अमित मेहता, मुस्लिम समाज के पूर्व सदर साबीर भाई सेय्यद, निशारभाई, बालूराम बेरवा, मनोज आयलानी, गिरीश अग्रवाल, ललित गुर्जर, सत्तार मोहम्मद, मोहनसिंह श्रीसेला व कानाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में सदस्य व कार्यकर्ताओं ने चर्चा में हिस्सा लिया।

जनता बनाएगी विधानसभा क्षेत्र का घोषणा-पत्र

जन-एजेंडा 2018-23
किसी भी विधानसभा क्षेत्र की प्राथमिकताएं वहां की जनता से ज्यादा कोई नहीं जान सकता। इसी सोच को मूर्त रूप देते हुए पत्रिका समूह ‘जन एजेंडा 2018-23’ की पहल कर रहा है। इसके लिए रविवार से बैठकों का दौर शुरू होगा। इसमें हर आयु-वर्ग, समूह के लोग, चेंजमेकर और वालंंटियर्स अपने विधानसभा क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कई बैठकों के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का जन -एजेंडा अंतिम रूप लेगा, जिसे सभी राजनीतिक दलों को सौंपा जाएगा। चुनावी सीजन में आपके क्षेत्र में नेता वोट मांगने आएं तो आप इन विषयों पर उनकी योजना पूछ सकेंगे। जनता की राय पर तय होंगी क्षेत्र की प्राथमिकताएं

Published on:
17 Sept 2018 10:19 am