पाली शहर के रेलवे पटरियों व सर्वोदय नगर के अंडरब्रिज में भरा बारिश का पानी
पाली। जिले के कई कस्बों व गांवाें में शनिवार देर रात से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर जारी है। वहीं पाली शहर में रविवार सुबह शुरू हुई बारिश से कई कॉलोनीयों व मुख्य मार्गो की सड़कों पर पानी भर गया। बांगड़ अस्पताल परिसर सहित रेलवे पटरियों और सर्वोदय नगर स्थित अंडरब्रिज में भी पानी भर गया। जिसके चलते वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाबरा। बारिश के बीच दोपहर में बाबरा जीएसएस से निकल रही पीएचइडी फीडर के पांच बिजली के पोल गिर गए। इनमें एक बिजली का पोल तो बीच बाबरा-रामगढ़ मार्ग पर ही गिर पड़ा। गनीमत रही कोई हादसा नही हुआ।
बाबरा। रास के निकट बगतपुरा मंडी चौराहा स्थित नई भैरजी की ढ़ाणी सरहद में भाकरराम सांखला के घर के पास पेड़ के नीचे बंधी भैंस पर रविवार दोपहर में आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।
हेमावास गांव के बस स्टैंड पर रात 12:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से मुख्य लाइन का बिजली पोल गिर गया। बारिश के कारण रात में पोल को ठीक हाे पाया। रविवार सुबह डिस्कॉम के कर्मचारी पोल को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
जवाई बांध- 29 फीट
खिवांदी-बी बांध- 1.20 फीट
तखतगढ़ बांध- 4.30 फीट
सिंदरू बांध- 7.80 फीट
जादरी बांध- 0.0 फीट
गैलडेरा बांध- 3.15 फीट
राजपुरा- 14.70 फ़ीट
काणा- 12.80 फ़ीट
घोडाधड़ा- 6.80 फ़ीट
हरीओम सागर- 21 फ़ीट
केसुली- 8.40 फ़ीट