पाली

हस्तशिल्प मेले में आज शाम होगा काव्य पाठ

-बांगड़ स्कूल खेला मैदान चल रहे हस्तशिल्प मेले में उमड़ा रहा शहर
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2018, 12:11 PM IST
Kavi Sammelan in Handicrafts fair will be held
हस्तशिल्प मेले में आज शाम होगा काव्य पाठ

पाली। शहर के बांगड़ स्कूल मैदान में आयोजित राजस्थान पत्रिका का हस्तशिल्प मेला परवान पर है। मेले में खरीदारों की खासी भीड़ देखने को मिल रही है। मेले में आने वाले लोग खरीदारी करने के साथ झूला झूलने एवं विभिन्न व्यंजनों का आनंद भी लें रहे हैं। महिलाएं घरेलू सामान, रजाइयां, कम्बल, बच्चों के लिए कपड़े, जूते, खिलौने खरीद रहे हैं। वहीं युवा लेटेस्ट डिजाइन के कपड़े, जूते, इत्र, बेल्ट आदि की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। राजस्थान पत्रिका की बुक स्टॉल से दादी की रसोई, मानस, शब्द कोष, गृहणी आदि बुक खरीदने के लिए शहरवासियों की भीड़ देखने को मिल रही है।

बच्चों के मन को भाए झूले
मेले में इस बार बच्चों के लिए विशेष झूले लगाए गए है। जीप, कार मिक्की माउस आदि झूलों पर बच्चे झूला झूलते नजर आए। इसके साथ ही ब्रेकडांस, कोल बस, ड्रेगन, कटर पिल्लर, मिक्की माउस झूला आकर्षण का केन्द्र रहा। शहरवासियों को करेंगे मतदान के लिए पे्ररित कवि सम्मेलन के दौरान राजस्थान पत्रिका की ओर से शहरवासियों को इस बार चुनाव में बढ़-चढकऱ मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही उन्हें शपथ दिलाई जाएगी कि वे स्वच्छ छवि के
उ मीदवार का चुनाव करेंगे।

आज शाम सात बजे होगा कवि सम्मेलन
राजस्थान पत्रिका हस्तशिल्प मेले में आज शाम सात बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जो शहरवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगा। कवि सम्मेलन संयोजक प्रमोद श्रीमाली ने बताया कि वरिष्ठ साहित्यकार शिवहरि शर्मा, वीरेंद्रसिंह लखावत, अमरसिंह राजपुरोहित, कैलाशदान चारण, नवनीतराय रुचिर, अब्दुल समद राही, हीरालाल आर्य, शायर रशीद गौरी, कवि रामस्वरूप भटनागर, पेंटर दलपत, प्रमोद भंसाली, सुनील आशिया, जहांगीर बिस्मिल, सरफराज फराज काव्य पाठ की प्रस्तुति शहरवासियों के समक्ष देंगे।

खरीदारी संग लिया व्यंजनों का आनंद
मेले में शहरवासियों ने खरीदारी के साथ विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। मेले में कोई भेलपुरी तो कोई इटली-डोसा, सांभर बडा, पावभाजी सहित अन्य व्यंजनों का आनंद परिवार सहित लेते नजर आया।

Updated on:
18 Oct 2018, 12:11 PM IST
Published on: