6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो समुदायों में विवाद से माहौल गर्माया, कस्बे में आरएसी जाप्ता तैनात

- समझाइश के बाद मामला शांत, एक घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Suresh Hemnani

•

Updated: 17 Oct 2018, 9:11 PM IST

Controversy in two communities in pali

दो समुदायों में विवाद से माहौल गर्माया, कस्बे में आरएसी जाप्ता तैनात

रोहट (पाली)। कस्बे में बाजार रोड पर बुधवार शाम कार-बाइक टक्कर के दौरान दो समुदायों में विवाद हो गया। इससे माहौल गरमा गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश कर मामला शांत करवाया। मौके पर अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया। इस दौरान झगड़े में एक जना घायल हो गया। उसका उपचार जोधपुर में जारी है।

रोहट कस्बे में मुख्य बाजार में एक व्यक्ति कार लेकर जा रहा था। इस दौरान पीछे से एक बाइक कार से टकरा गई। दोनों के चालक आपस में उलझने लगे, इस दौरान समझाइश करने तीसरा व्यक्ति वहां पहुंच गया। मामला बढ़ जाने से कार चालक व तीसरा व्यक्ति आपस में उलझ गए। दोनों समुदायों के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उनमें मारपीट हो गई। इससे माहौल गरमा गया। सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक ग्रामीण निशांत भारद्वाज, थानाधिकारी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त जाप्ता व आरएसी भी बुलाई गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाया और उनमें लिखित समझौता करवाया। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

अज्ञात कारणों से मादा पैंथर की मौत
राणावास। सिरियारी वन क्षेत्र के काजलवास धूणीे से लगभग 300 मीटर दूरी के पास एक मादा पैंथर की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। मृत मादा पैंथर का शव बुधवार को ग्रामीण जसवंतसिंह डिंगोर को नजर आने पर इसकी सूचना वन विभाग फुलाद को दी। सूचना पर वन विभाग फुलाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पीएम करने के बाद मादा पैंथर का अंतिम संस्कार किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी जोजावर भगवत सिंह चूंडावत ने बताया कि बुधवार को जंगल में एक मादा पैंथर मृत मिली। जिसकी उम्र लगभग दो वर्ष है।

जिसे वहां से वन विभाग के स्टाफ द्वारा फुलाद वन चौकी लाया गया। पशु चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार जोजावर, डॉ. देवाराम देवासी अटपटा, डॉ. सुनील कुमार मांडा ने दोपहर 1 बजे पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट देने के पश्चात नाका परिसर फुलाद में ही फुलाद सरपंच भंवरलाल मेघवाल, सिरियारी पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह रावत, क्षेत्रीय वन अधिकारी की उपस्थिती में उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर वनरक्षक मानसिंह, नरपत, महेंद्र सिंह, मोहब्बत सिंह, हीरा सिंह, भगवान सिंह, भंवरलाल मेवाड़ा, इंद्रा कुमारी, सीमा नाथ, आर आई माधु सिंह आदि मौजूद थे।