पाली

आखिर क्या हुआ कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की पत्थर मारकर की थी हत्या
2 min read
Jul 17, 2018
Feature image

बाली . युवक की हत्या के एक मामले में सोमवार को अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश औंकार त्यागी ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई। अपर लोक अभियोजक दिनेश माथुर ने बताया कि १७ अगस्त २०१४ को फालना थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास रेलवे मैदान में शहजाद उर्फ मस्तान का शव मिला था। सिर पर पत्थर मारकर हत्या की गई थी। मामले में मृतक की पत्नी मेहरूनिशा उर्फ मुन्नीबाई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि १७ अगस्त २०१४ की रात को उसके पति ने शराब पी रखी थी।
इतने में जालोर जिले के सायला गांव निवासी फकीर लम्बू उर्फ गणपत पुत्र अणजाराम मेघवाल आ गया और दोनों गांजा पीने लगे। इसलिए वह सो गई। सुबह उठकर देखा तो उसके पति शहजाद के सिर पर कपड़ा ओढ़ा रखा था। हटाकर देखा तो सिर से खून बह रहा था। रिपोर्ट में बताया कि गणपत ने पत्थर मार कर शहजाद की हत्या की। मामले में पुलिस ने गणपत को गिरफ्तार किया तो सामने आया कि हत्या में मेहरूनिशा भी शामिल थी। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया।
सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने अभियुक्त जालोर जिले के सायला गांव निवासी फकीर लम्बू उर्फ गणपत पुत्र अणजाराम मेघवाल व फालना के शिवाजी नगर निवासी मेहरूनिसा उर्फ मुन्नी पत्नी शहजाद उर्फ मस्तान फकीर को शहजाद उर्फ मस्तान फकीर की हत्या का दोषी मानते हुए आजीवान कारावास की सजा सुनाई।

pali# rajsthan# रेलवे पुल के नीचे से धंसी मिट्टी, बड़ा हादसा टला
रेलवे अधिकारियों ने निरीक्षण कर शुरू कराया मरम्मत कार्य
रायपुर मारवाड़ ञ्च पत्रिका. दिल्ली-अहमदाबाद रेलवे मार्ग पर बर रेलवे स्टेशन के पास नवनिर्मित पुल के नीचे से मिट्टी धंसने लग गई। हादसे की आशंका को लेकर रेलवे प्रशासन हरकत में आया। संबंधित ठेकेदार को बुलाकर मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है। इधर, इस मार्ग से ट्रेनों की आवाजाही धीमी गति से की जा रही है।
दरअसल, बर रेलवे स्टेशन के पास हाल ही में रेलवे पुल बना है। पुल के पास से मिट्टी पिछले दिनों हटाई गई। निरंतर बारिश के चलते पुल के नीचे से मिट्टी धंस गई। पहले से कम मिट्टी होने से पुल को खतरा बढ़ गया। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आया। रविवार देर रात्रि में ही मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। जो सोमवार शाम तक जारी रहा। रेलवे के कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंच हालात देखे और ठेकेदार को दिशा निर्देश दिए।
पुरानी लाइन को भी बढ़ा खतरा
नए रेलवे पुल के पास पुरानी लाइन भी है। मिट्टी धंसने का सिलसिला दोनों तरफ से शुरू हुआ। इससे पुरानी लाइन को भी खतरा बढ गया। ये देख दोनों लाइन की सुरक्षा को लेकर मरम्मत का कार्य जारी है।
शुरू किया काम
& बर रेलवे पुल व पुरानी लाइन के पास से बारिश की वजह से मिट्टी धंस रही है। हादसे की आशंका के चलते ठेकेदार को बुलाकर मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है। हादसा न हो ये देखते हुए इस ट्रेनों की गति धीमी कर इस मार्ग से आवाजाही करवा रहे हैं। वैसे अब स्थिति नियंत्रण में है।
आरके. मीणा,
रेल पथ निरीक्षक, सेंदड़ा

Published on:
17 Jul 2018 12:11 pm