पाली

बाइक सवार लुटेरों ने एक ही दिन में दो वृद्धाओं के गहने लूटे

-पाली जिले में नाकाबंदी, एक सप्ताह में तीसरी वारदात
2 min read
Dec 14, 2018
Looted ornaments of two aged
बाइक सवार लुटेरों ने एक ही दिन में दो वृद्धाओं के गहने लूटे

सोजत। सोजत व बगड़ी नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक पर आए बदमाशों ने दो अलग-अलग वारदात कर दो वृद्ध महिलाओं को अपना शिकार बनाया और उनके गहने लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी करवाई। लेकिन, बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया।

पुलिस के अनुसार झालरा बेरा मंडला निवासी वृद्धा टिपुड़ी देवी (65) पत्नी गेनाराम सीरवी पैदल बेरे की तरफ जा रही थी। इतने में बाइक पर सवार होकर आए एक व्यक्ति ने उसे बाइक पर छोडऩे का कहकर रोका ओर मौका देख उसके गले में पहना सोने का तिमणिया व कानों में पहने सोने के टोपस लूटकर बाइक से फरार हो गया। हादसे में वृद्धा घायल हो गई। जिसे सोजत अस्पताल भर्ती करवाया गया। इसी तरह सेाजत क्षेत्र के ही उदेशी कुआं गांव निवासी राधा (55) पत्नी जंूझारराम गुर्जर पैदल अपने बाड़े में रेवड़ लेने जा रही थी। सूनसान क्षेत्र में वृद्धा को अकेला देख बाइक सवार बदमाश ने रोका और मौका देख वृद्धा के गले में पहनी सोने की कंठी लूटकर फरार हो गया। लूट के इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

सप्ताह में तीसरी वारदात
अकेली देख वृद्ध महिला को लूटने का एक सप्ताह में यह तीसरा मामला है। 8 दिसम्बर को खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के जीवनकंला गांव निवासी हंजा देवी (60) पत्नी पकाराम चौधरी के गहने भी बाइक सवार बदमाश दिनदहाड़े लूटकर भाग गए थे। बदमाशों ने जीवनकलां-खिंवाड़ा मार्ग पर वारदात को अंजाम दिया था।

बोलागुड़ा से नकदी व जेवरात चोरी
खिंवाड़ा। खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के बोलागुड़ा गांव में एक मकान से चोर लाखों रुपए के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौका मुआयना कर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार खिवाड़ा थाना क्षेत्र के बोलागुड़ा गांव के स्वामी महेश्वरानंद आश्रम के सामने प्रेमसिंह पुत्र मालमसिंह राजपूत का मकान है। चोरों ने घर में घुसकर लोहे के संदूक व तिजोरी को तोडकऱ उसे में रखे करीब पांच तोले सोने व सवा किलो चांदी के आभूषण, 20 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए।

जमीन पर किया कब्जा, पीडि़त पहुंचा कलक्टर के द्वार
पाली। रोहट क्षेत्र के ढाबर गांव में जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत जिला कलक्टर से की गई। ज्ञापन में नाहरराम पुत्र शंकरलाल वाल्मीकि ने बताया कि ढाबर गांव क्षेत्र में उसकी कृषि भूमि स्थित है। कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर उस पर कब्जा कर लिया। वह पिछले 13 वर्षों से न्याय की तलाश में सरकारी ऑफिस के चक्कर काट रहा है। लेकिन, अभी तक उसे न्याय नहीं मिला। ज्ञापन सौंप उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।

Published on:
14 Dec 2018 11:54 am